9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के हमले ने दिखाया, ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम से पार...

इजरायल के हमले ने दिखाया, ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम से पार पा सकती हैं उसकी मिसाइलें

Published on

तेल अवीव

ईरान की ओर से 13-14 अप्रैल की रात इजरायल पर हमला बोला गया था। इसके बाद शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की। इस हमले में मध्य ईरान के शहर नटान्ज के पास एक रक्षा प्रणाली भी क्षतिग्रस्त हुई, जो देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण है। पश्चिमी और ईरानी अधिकारियों के अनुसार इजरायल ने एक वायु रक्षा प्रणाली को क्षतिग्रस्त करते हुए ये संदेश दिया कि इजरायल ईरान की रक्षात्मक प्रणालियों को बायपास कर सकता है और उन्हें पंगु बना सकता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो पश्चिमी और दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मध्य ईरान के नटान्ज शहर के पास एक डिफेंस बैटरी को हमले में नुकसान हुआ। ये स्थान ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण है। इजरायल ने इस्फहान प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर एस-300 एंटीएयरक्राफ्ट सिस्टम पर हमला किया था। इस्फहान में आठवें शेखरी एयर बेस पर एस -300 प्रणाली के रडार को नुकसान हुआ।

इजरायल ने दागी थी मिसाइल
तीन पश्चिमी और दो ईरानी अधिकारियों ने पुष्टि की कि इजरायल ने हवाई ड्रोन तैनात किए थे और युद्धक विमान से कम से कम एक मिसाइल दागी थी। इससे पहले ईरानी अधिकारियों ने कहा था कि सैन्य अड्डे पर हमला छोटे ड्रोनों द्वारा किया गया था, जो ईरानी क्षेत्र के अंदर से लॉन्च किए गए थे। पश्चिमी अधिकारियों ने कहा कि एक मिसाइल को इजरायली या ईरानी हवाई क्षेत्र से दूर एक युद्धक विमान से दागा गया था। इसमें ऐसी तकनीक शामिल थी जो इसे ईरान के रडार से बचने में सक्षम बनाती थी। ये स्पष्ट संदेश था कि इजरायली सेना ईरानी डिफेंस सिस्टम से पार पा सकती है।

ईरान और इज़राइल ने बीच सालों से एक छद्म युद्ध चलता रहा है। ये संघर्ष 1 अप्रैल को तेज हो गया, जब इजरायली लड़ाकू विमानों ने सीरिया में ईरानी राजनयिक परिसर पर हमला किया। इसमें सात ईरानी अधिकारी मारे गए। इसके बाद ईरान ने पिछले हफ्ते इजरायल पर ड्रोन और क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार करके जवाब दिया। ये ईरान और इजरायल के बीच पहली बार सीधी लड़ाई थी। इसके चार दिन बाद इजरायल की ओर से बदले की कार्रवाई की गई। शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान पर हमला करते हुए उसके सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...