14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुनीता विलियम्स को स्टारलाइनर से वापस न लाना था सही फैसला, नासा...

सुनीता विलियम्स को स्टारलाइनर से वापस न लाना था सही फैसला, नासा ने किया बड़ा खुलासा, वापसी में आई थी ये खराबी

Published on

वॉशिंगटन:

अंतरिक्ष में फंसे बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल ने पिछले सप्ताह पृथ्वी पर वापसी की है। तकनीकी खराबियों के कारण इसमें देरी हुई है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग होने के छह घंटे बाद अंतरिक्ष यान न्यू मैक्सिको के व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज में पैराशूट के जरिए उतरा। जब यह उतर रहा था तब अंधेरा था और रेगिस्तान में यह ऑटोपायलट मोड पर उतरा। जून में यह स्पेस में गया था, लेकिन थ्रस्टर में खराबी के कारण वहीं फंस गया। वापसी से पहले कई महीनों तक ड्रामा चलता रहा। बोइंग स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर ले जाया गया था। यह स्टारलाइनर का पहला मानव मिशन था। हालांकि दोनों अंतरिक्ष यात्री इसके जरिए वापस नहीं लौटे हैं।

स्टारलाइनर में खराबी के कारण इसके जरिए अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी जोखिम भरी थी। नासा के वैज्ञानिकों ने इसकी जगह उन्हें स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन के जरिए वापस पृथ्वी पर लाने का विकल्प चुना है। इस निर्णय का मतलब है कि स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री फरवरी तक रहेंगे। तकनीकी खराबियों के कारण नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव स्टिच ने बिना चालक दल के कैप्सूल के वापसी की प्रशंसा की। इसके साथ ही वापसी को बुल्सआई लैंडिंग बताया। मतलब यह एकदम निशाने पर उतरा। ISS और नासा के विमानों पर लगे कैमरों ने स्टारलाइनर को उतरने में मदद की।

वापसी के दौरान आई खराबी
स्टारलाइनर की वापसी के दौरान एक और थ्रस्टर में खराबी आई। वहीं पूरा सिस्टम कुछ समय के लिए बंद हो गया था। ऐसे में यह किस्मत की बात है कि स्टारलाइनर सुरक्षित आ गया। स्टिच ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस न लाने का सही फैसला लिया था। हम सभी सफल लैंडिंग से खुश हैं। फिर भी हमारे मन में एक ही भावना है कि हम जैसा चाहते यह वैसा नहीं हुआ।’ कैप्सूल की वापसी बोइंग की ओर से व्यापक परीक्षण के बाद हुई। तब कहा गया था कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों को लाने के लिए सुरक्षित है।

नासा के लिए सुरक्षा जरूरी
नासा ने फैसला लिया है कि वह स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाएगा। सुनीता विलियम्स ओर विल्मोर आज पृथ्वी के साथ जुड़कर स्पेस से बातचीत करेंगे। नासा के प्रशासक बिल नेल्स ने अगस्त में कहा था कि अंतरिक्ष की उड़ान जोखिम भरी होती है। भले ही यह सबसे सुरक्षित ही क्यों न हो। उन्होंने कहा, ‘एक टेस्ट फ्लाइट न तो सुरक्षित है और न ही रेगुलर चलने वाली उड़ान है। बुच और विलियम्स दोनों को स्पेस स्टेशन पर रखने और बिना चालक दल के स्टारलाइनर को वापस लाना सुरक्षा को लेकर हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...