11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन अपहरण पाकिस्तानी सेना के लिए 'गुड न्यूज',...

बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन अपहरण पाकिस्तानी सेना के लिए ‘गुड न्यूज’, एक्सपर्ट ने बताया मुनीर का प्लान

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के अपहरण ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। इस ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को पाकिस्तानी सेना ने छुड़ाने का दावा किया है। हालांकि, ट्रेन अपहरण की जिम्मेदारी लेने वाले बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने खुद से महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों को रिहा कर दिया है। हालांकि, बलूचिस्तान सूबे में ट्रेन अपहरण की घटना को पाकिस्तानी सेना के लिए गुड न्यूज माना जा रहा है। विशेषज्ञ प्रवीण स्वामी ने दि प्रिंट में एक लेख में बताया है कि जाफर एक्सप्रेस ट्रेन अपहरण की घटना से पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में महत्वपूर्ण बढ़त बना सकती है।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी
जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का अपहरण बलूचिस्तान के बोलन दर्रे के नजदीक पेहरो कुनरी के फ्लाई-ब्लोन स्टेशनों के पास किया गया। बलूच लिबरेशन आर्मी के माजिद ब्रिगेड ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने दावा किया है कि 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक उनके कब्जे में हैं। ट्रेन एक सुरंग के पहले रुकी हुई है। इस इलाके में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण ट्रेन के मुसाफिरों के संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने कम से कम 27 हमलावरों को मार गिराया है और सैकड़ों यात्रियों को रिहा कराया है। हालांकि, इस घटना की बहुत कम जानकारी सामने आ रही है।

मौके का फायदा उठाएगी पाकिस्तानी सेना
प्रवीण स्वामी ने अपने लेख में लिखा कि बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान के लिए अच्छी खबर हो सकती है। उन्होंने लिखा, “हिंसा राज्य को परिवर्तन के लिए वास्तविक लोकतांत्रिक आंदोलनों को नजरअंदाज करने और उन पर अत्याचार करने का कारण देती है, जिसका प्रतिनिधित्व बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) के नेता डॉ. महरंग बलूच जैसे लोग करते हैं। न्यायेतर हत्याओं और जबरन गायब किए जाने के खिलाफ बीवाईसी के अभियान ने प्रांत के उभरते मध्यम वर्ग को अपने अधिकारों का दावा करने के लिए एक नई भाषा प्रदान की है। भले ही पाकिस्तान की नकदी की कमी से जूझ रही सेना एक और लंबे विद्रोह का स्वागत न करे, लेकिन यह उसके अधिकार के लिए बड़े पैमाने पर राजनीतिक चुनौतियों से बेहतर है।”

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...