14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया में हिंदुओं को डरा रहे खालिस्तानी... एक और मंदिर को बनाया...

ऑस्ट्रेलिया में हिंदुओं को डरा रहे खालिस्तानी… एक और मंदिर को बनाया निशाना, दो महीने में चौथा हमला

Published on

मेलबर्न

आस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ का एक नया मामला सामने आया जिसमें ब्रिस्बेन में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने शनिवार को तोड़फोड़ की। यह घटना ब्रिस्बेन के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई। ‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ वेबसाइट पर मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला के हवाले से कहा गया है, ‘मंदिर के पुजारी और भक्तों ने आज सुबह फोन किया और मुझे मंदिर की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त किए जाने के बारे में सूचित किया।’ उन्होंने कहा, ‘हमने क्वींसलैंड पुलिस अधिकारियों को सूचित किया और उन्होंने मंदिर तथा भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।’

‘हिंदू ह्यूमन राइट्स’ की निदेशक सारा गेट्स ने कहा कि तोड़फोड़ की हालिया घटना ऑस्ट्रेलियाई हिंदुओं को आतंकित करने का एक प्रयास है। गेट्स ने कहा, ‘यह नवीनतम घटना विश्व स्तर पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ का एक पैटर्न है, जो स्पष्ट रूप से ऑस्ट्रेलियाई हिंदुओं को आतंकित करने का प्रयास है। यह संगठन (खालिस्तानी समर्थक) दुष्प्रचार, साइबर बुलिंग करने के साथ-साथ डराने-धमकाने में लिप्त है।’

हिंदू समुदाय को डरा रहे खालिस्तान
गेट्स ने मंदिर पर हमले के बाद हिंदू समुदाय की एक तस्वीर ट्वीट की। मंदिर समिति के साथ समुदाय के सदस्यों ने हिंदू विरोधी नारों दीवारों से साफ किये। उन्होंने एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद।’ उपनगर में लंबे समय से रह रहे एक व्यक्ति ने कहा, ‘खालिस्तान समर्थक ऑस्ट्रेलियाई हिंदू समुदाय को आतंकित कर रहे हैं और धर्म का पालन करने तथा मंदिर जाने को दर्दनाक अनुभव बना रहे हैं।’ ऑस्ट्रेलिया में दो महीने में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की यह चौथी घटना है।

लगातार हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमले
इससे पहले 23 जनवरी को मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में प्रतिष्ठित इस्कॉन मंदिर की दीवारों पर हिंदुस्तान विरोधी नारे लिखे हुए थे। 16 जनवरी को विक्टोरिया के कैरम डाउन्स में ऐतिहासिक श्री शिव विष्णु मंदिर में भी इसी तरह तोड़फोड़ की गई थी। 12 जनवरी को मेलबर्न के स्वामीनारायण मंदिर में ‘असामाजिक तत्वों’ ने भारत विरोधी नारे लिख दिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों के खिलाफ तोड़फोड़ की बार-बार निंदा की है और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ इस मुद्दे को उठाया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...