3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अजीत डोभाल को लेकर बोला झूठ, अमेरिकी अदालत...

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अजीत डोभाल को लेकर बोला झूठ, अमेरिकी अदालत ने खोल दी पोल-पट्टी

Published on

नई दिल्ली:

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू किस कदर झूठा प्रोपेगेंडा फैलाता है। इसकी एक बानगी सामने आ गई है। पन्नू ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को लेकर एक बड़ा झूठ बोला था, जिसकी पोल-पट्टी खुद अमेरिका की अदालत ने ही खोल दी है।दरअसल, अजीत डोभाल 12 और 13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका विजिट पर गए थे। इस दौरान पन्नू ने दावा किया था कि उसने डोभाल को एक नोटिस भिजवा दिया है। हालांकि, अमेरिका की अदालत ने अब खुद उसके दावे की पोल खोल दी है।

एजेंट ने दी थी गिरफ्तार करने की धमकी
अमेरिकी अदालत ने पन्नू के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला पन्नू के वकील के एक पत्र के जवाब में दिया है। पत्र में पन्नू के वकील ने यह भी बताया है कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने पन्नू के आदमी को गिरफ्तार करने की धमकी दी थी। ये आदमी नोटिस को उस बिल्डिंग ब्लेयर हाउस के सामने जमीन पर रखने की कोशिश कर रहा था, जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री रुके थे।

स्टारबक्स में छोड़कर चला गया नोटिस
बता दें कि ब्लेयर हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का गेस्ट हाउस है। हालांकि, जब अमेरिकी सीक्रेट एजेंट ने नोटिस जमीन में रखने पर कड़ी आपत्ति जताई तो पन्नू का आदमी उस नोटिस को पास में बने स्टारबक्स में छोड़कर चला गया। एजेंट ने कहा था कि नोटिस जमीन में रखने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पन्नू के वकील ने दावा किया कि इस तरह उन्होंने अजीत डोभाल तक नोटिस पहुंचा दिया, लेकिन अमेरिकी अदालत ने इसे पर्याप्त नहीं माना।

अधिकारी या एजेंट को नहीं दिया समन
अमेरिकी जज ने कहा कि नोटिस होटल मैनेजमेंट, स्टाफ या डोभाल की सुरक्षा में लगे किसी भी अधिकारी या एजेंट को नहीं दी गई। इससे पता चलता है कि NSA को समन नहीं मिला। बता दें कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी कहा था कि डोभाल तक समन पहुंचने के आरोप निराधार हैं।

US के आरोपों को भारत ने किया खारिज
दरअसल, पिछले साल सितंबर में एक अमेरिकी अदालत ने पन्नू की शिकायत पर समन जारी किया था। पन्नू ने आरोप लगाया था कि उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस साजिश के लिए विकास यादव नाम के एक कथित भारतीय एजेंट को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, भारत सरकार ने अपनी जांच के बाद इस आरोप को निराधार बताया था। भारत ने अमेरिका से कहा था कि वह विकास यादव पर एक्शन लेने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन ये आरोप निराधार हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...