7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकुर्द नेता अब्दुल लतीफ रशीद बने इराक के राष्ट्रपति, मोहम्मद शिया अल-सुदानी...

कुर्द नेता अब्दुल लतीफ रशीद बने इराक के राष्ट्रपति, मोहम्मद शिया अल-सुदानी प्रधानमंत्री मनोनीत

Published on

बगदाद

इराक की संसद ने गुरुवार को कुर्द राजनेता अब्दुल लतीफ राशिद को नया राष्ट्रपति चुना है। अब्दुल लतीफ ने राष्ट्रपति का पद संभालते ही मोहम्मद शिया अल-सुडानी को इराक का प्रधानमंत्री नामित किया। इसी के साथ पिछले साल अक्टूबर में चुनाव के बाद से जारी राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया है। पारंपरिक रूप से एक कुर्द के इराकी राष्ट्रपति पद पर नियुक्ति औपचारिक माना जा रहा है, लेकिन राशिद के लिए वोट एक नई सरकार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इराक में नए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के चुनाव को लेकर कई बार राजनीतिक हिंसा भी हो चुकी है। कुछ महीने पहले तो प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा हुजूम इराकी संसद में घुस गया था।

राशिद और सुडानी इराक के जाने-माने नेता
78 साल के अब्दुल लतीफ राशिद ब्रिटेन में पढ़े हुए इंजीनियर हैं। वे 2003 से 2010 तक इराकी जल संसाधन मंत्री थे। उन्होंने सरकार बनाने के लिए ईरान समर्थित पार्टियों के गठबंधन का समन्वय करने वाले सबसे बड़े सांसदों के गुट के नेता सूडानी को आमंत्रित किया। सूडानी ने पहले इराक के मानवाधिकार मंत्री के साथ-साथ श्रम और सामाजिक मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया है। राशिद ने पूर्व राष्ट्रपति बरहम सालिह के खिलाफ जीत हासिल की, जो दूसरे कार्यकाल के लिए चुनावी मैदान में थे।

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हुए नौ रॉकेट हमले
गुरुवार को इराक में मतदान, इस साल राष्ट्रपति का चुनाव करने का चौथा प्रयास था। इस दौरान इराकी राजधानी के ग्रीन जोन के आसपास 9 रॉकेट हमले भी हुए। सुरक्षा बलों और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में सुरक्षा बलों के सदस्यों सहित कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पिछले महीने भी संसद के स्पीकर के चुनाव के दौरान इसी तरह के हमले हुए थे।

मुक्तदा अल सद्र को बड़ा झटका
इराक में शिया मुस्लिम धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र के राष्ट्रपति बनने की संभावना जताई जा रही थी। पिछले साल हुए चुनावों में उनके समर्थित पार्टियों ने बड़ी जीत हासिल की थी। हालांकि, वह सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटाने में विफल रहे। सद्र ने अगस्त में अपने 73 सांसदों के इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसके बाद से बगदाद में हिंसा हुई थी। उनके समर्थकों ने संसद पर हमला बोल दिया और प्रतिद्वंदी शिया समूहों से लड़ाई लड़ी। इसमें अधिकांश ईरान समर्थित धड़े थे। सद्र ने अभी तक अपने अगले कदम की घोषणा नहीं की है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...