14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपिछले साल सितंबर में 9 दिन तक रहस्यमयी भूकंप से कांपती रही...

पिछले साल सितंबर में 9 दिन तक रहस्यमयी भूकंप से कांपती रही थी धरती… अब पता चली असली वजह

Published on

नई दिल्ली,

सितंबर 2023 का महीना, पूर्वी ग्रीनलैंड में मौजूद डिक्सन जॉर्ड (Dicson Fjord) में 650 फीट ऊंची लहर उठी. ये लहर आगे-पीछे हो रही थी. जैसे आप कटोरे में पानी लेकर उसे दाएं-बाएं हिलाओ. इसकी वजह से धरती की ऊपरी परत यानी क्रस्ट में रहस्यमयी भूकंप आ रहे थे. इन भूकंपों को 9 दिन तक लगातार महसूस किया गया.

इन भूकंपों की लहर पूरी दुनिया में गई. वैज्ञानिक हैरान थे कि आखिर ये भूकंप आ कहां से रहे हैं. इनके पैदा होने की वजह क्या है. सैटेलाइट और ग्राउंड इमेजरी से पता चला कि डिक्सन जॉर्ड के पास एक ऊंचे पहाड़ का ऊपरी हिस्सा जलवायु परिवर्तन की वजह से असंतुलित हो गया. इसके नीचे मौजूद ग्लेशियर अंदर ही अंदर तेजी से पिघल कर टूट रहा था. यह स्टडी 12 सितंबर 2024 को साइंस जर्नल में प्रकाशित हुई है.

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ डेनमार्क एंड ग्रीनलैंड (GEUS) के जियोलॉजिस्ट क्रिस्टियन स्वेनविग ने कहा कि ये हैरान करने वाली घटना थी. किसी को कोई आइडिया नहीं था कि ये भूकंप के सिग्नल आ कहां से रहे हैं.

ये है इस भूकंप के आने की कहानी
असल में हुआ ये था कि डिक्सन जॉर्ड में मौजूद ग्लेशियर नीचे से पिघल रही थी. उसके सामने जो पानी मौजूद है, उसमें दो हिस्से हैं. पहली परत ठंडे साफ पानी की. लेकिन गहराई में गर्म नमकीन पानी. इससे ग्लेशियर से बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े टूटकर जॉर्ड में गिर रहे थे. इसकी वजह से पानी की ऊंची लहरें उठ रही थीं. करीब 650 फीट ऊंची.

पानी की इतनी ऊंची लहर जब किसी बड़े इलाके में आगे पीछे होगी, तो उसका असर धरती के ऊपरी परत पर पड़ेगा. जिससे भूकंप नापने वाली मशीनों को लगेगा कि कहीं लगातार भूकंप आ रहा है. इसलिए लगातार 9 दिनों तक भूकंप नापने वाले मॉनिटरिंग स्टेशन पर भूकंप की लहरें दिखती रहीं. यह पूरी दुनिया तक फैल रही थीं.

जॉर्ड में आई मेगा सुनामी की वजह एक और थी. इसके ऊपर मौजूद पहाड़ की चोटी असंतुलित होकर नीचे गिरी. जिससे 25 मिलियन क्यूबिक मीटर पत्थर और बर्फ नीचे आया. ये करीब ओलंपिक में बनने वाले 10 हजार स्वीमिंग पूल के बराबर का इलाका है. ये सीधे जॉर्ड में गिरे. जिससे सुनामी को और ताकत मिल गई.

क्या होते हैं जॉर्ड?
ग्रीनलैंड में ऊंचे पहाड़ों के बीच मौजूद घाटी को जॉर्ड कहते हैं. ये समंदर के पानी से जुड़ी होती हैं. साथ ही इनके ऊपर पहाड़ों पर भारी मात्रा में ग्लेशियर होते हैं. जो बेहद विशालकाय होते हैं. इनके टूटने से जॉर्ड में बड़ी सुनामी आती है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...