14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउत्तरी फ्रांस में बड़ा हादसा, 'इंग्लिश चैनल' पार करने की कोशिश में...

उत्तरी फ्रांस में बड़ा हादसा, ‘इंग्लिश चैनल’ पार करने की कोशिश में प्रवासियों की नाव पलटी, 8 की मौत

Published on

पेरिस

उत्तरी फ्रांस से ‘इंग्लिश चैनल’ पार करने की कोशिश करते समय कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना उस समय हुई जब अधिकारियों ने उत्तरी शहर एम्बलेट्यूस में एक समुद्र तट के पास एक नौका को संकट में देखा, जिसमें दर्जनों लोग सवार थे। ‘चैनल’ और उत्तरी सागर के प्रभारी फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एक फ्रांसीसी बचाव पोत को क्षेत्र में तैनात किया गया और रेस्क्यू टीम ने समुद्र तट पर 53 प्रवासियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की।

दो सप्ताह में लगातार दूसरा हादसा
बयान में कहा गया, ‘तत्काल मदद मुहैया कराए जाने के बावजूद आठ लोगों की मौत हो गई।’ इसमें कहा गया कि समुद्र में तलाश अभियान के दौरान कोई व्यक्ति नहीं मिला। यह घटना इस साल की सबसे घातक आपदा के दो सप्ताह से भी कम समय बाद हुई। फ्रांसीसी और ब्रिटिश सरकारें कई वर्षों से प्रवासियों के प्रवाह को रोकने की कोशिश कर रही हैं, जो तस्करों को छोटी नावों पर सवार होकर फ्रांस से इंग्लैंड जाने के लिए प्रति व्यक्ति हजारों यूरो का भुगतान करते हैं। एक पुलिस सूत्र ने एएफपी को बताया कि नाव के रवाना होने के कुछ ही समय बाद यह दुर्घटना हुई।

कुछ दिन पहले ही मारे गए थे 12 प्रवासी
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में प्रवासियों ने छोटी नावों में खतरनाक तरीके से चैनल को पार करने के कई प्रवास किए हैं। शुक्रवार और शनिवार को 24 घंटों में 200 लोगों को बचाया गया। इसी महीने उत्तरी फ्रांसीसी तट पर 12 प्रवासी मारे गए थे, जब दर्जनों लोगों को लेकर जा रही नाव पलट गई थी। इनमें से अधिकांश इरीट्रिया के थे। इस साल चैनल में प्रवासियों की मौतों की संख्या 37 हो गई है। साल 2023 में यह 12 थी।

ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया है कि इस साल की शुरुआत से चैनल पार करके 22,000 से अधिक प्रवासी इ्ग्लैंड पहुंच चुके हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस गर्मी में अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या में निपटने में सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया। इंग्लिश चैनल को पार करना अक्सर खतरनाक साबित होता है। नवम्बर 2021 में 27 प्रवासियों की मौत हो गई, जब उनकी नाव पलट गई। यह अब तक की सबसे घातक आपदा थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...