13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएयर इंडिया के फ्लाइट लैंड होने से ठीक पहले इजरायल में बड़ा...

एयर इंडिया के फ्लाइट लैंड होने से ठीक पहले इजरायल में बड़ा हमला, तेल अवीव एयरपोर्ट पर गिरी मिसाइल, मची अफरातफरी

Published on

तेल अवीव

इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले के बाद एयर इंडिया के एक फ्लाइट को अबू धाबी डायवर्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को रविवार को अबू धाबी की ओर मोड़ दिया गया है। इजराइली शहर में बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास मिसाइल हमले के बाद विमान के रास्ते को बदल दिया गया और उसे अबू धाबी भेज दिया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला एयर इंडिया की उड़ान एआई139 के तेल अवीव में उतरने से एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ था।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि विमान जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में था, जब इसे अबू धाबी की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। वेबसाइट के मुताबिक तेल अवीव से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान 5 और 6 मई को रद्द कर दी गई है। फिलहाल एयर इंडिया की ओर से बयान का इंतजार है।

तेल अवीव एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला
इजरायली पुलिस ने आज एक बयान में कहा है कि यमन से मिसाइल दागे जाने के बाद देश के मुख्य हवाई अड्डे तेल अवीव में हवाई यातायात को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि अधिकारियों की तरफ से अंतिम तलाशी लेने के बाद हवाई अड्डे के आसपास विमान यातायात और अन्य गतिविधियां फिर से शुरू होने की उम्मीद है। मिसाइल दागे जाने के बाद हवाई अड्डे के पास से धुएं का गुबार उठता देखा गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, मिसाइल हमले के बाद यात्रियों को चिल्लाते और छिपने के लिए भागते हुए देखा गया। वहीं रॉयटर्स ने बताया है कि एक वरिष्ठ इजरायली पुलिस कमांडर, यायर हेट्ज़्रोनी ने पत्रकारों को मिसाइल हमले के बाद एयरपोर्ट पर बना एक गड्ढा दिखाया, जिसके बारे में हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि यह टर्मिनल 3 पार्किंग स्थल के पास एक सड़क के किनारे गिरा था।

इजरायली अधिकारी ने कहा कि “आप यहां हमारे ठीक पीछे देख सकते हैं। मिसाइल हमले के बाद एक गड्ढा बन गया है, जिसका दसियों मीटर का व्यास है। ये दसियों मीटर गहरा है।” उन्होंने कहा कि कोई महत्वपूर्ण क्षति नहीं हुई है। इजराइल के पैरामेडिक सेवा मैगन डेविड एडोम ने कहा कि चार लोग हल्के रूप से घायल हुए हैं। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में युद्ध के दौरान फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इजरायल पर हमला करने वाले हूती विद्रोहियों ने एक वीडियो बयान में कहा है, कि समूह ने हवाई अड्डे पर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।

Latest articles

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

भोपाल: ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा, दीपक नगर के झुग्गी वासियों की आड़ में ‘झुग्गी माफिया’ सक्रिय

​भोपाल। राजधानी के बाग मुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है,...

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...