9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव किसी का पक्ष नहीं ले रहा... ग्लोबल टाइम्स ने मुइज्जू का...

मालदीव किसी का पक्ष नहीं ले रहा… ग्लोबल टाइम्स ने मुइज्जू का जिक्र कर भारत पर साधा निशाना

Published on

बीजिंग

मालदीव के संसदीय चुनाव में भारत विरोधी मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी को मिली जीत से चीन बहुत खुश है। यही कारण है कि चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स हर दिन कुछ न कुछ लिखकर भारत पर तंज कसने की कोशिश कर रहा है। हाल में ही ग्लोबल टाइम्स ने एक ओपिनियन में लिखा कि भारत को यह समझना चाहिए कि मालदीव किसी का पक्ष नहीं ले रहा है, बल्कि वह स्वतंत्रता को चुन रहा है। दरअसल, सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीन का करीबी माना जाता है। उनके शासनकाल में मालदीव की चीन से नजदीकी बढ़ी है, वहीं भारत के साथ संबंधों में खटास आई है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने ओपिनियन में भी मुइज्जू को पाकसाफ बताते हुए भारत पर कीचड़ उछालने की नाकाम कोशिश की है।

मुइज्जू की जीत से खुश हुआ चीन
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, “मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीपुल्स नेशनल कांग्रेस पार्टी ने रविवार को हुए संसदीय चुनावों में 93 में से 71 सीटें हासिल कर शानदार जीत हासिल की। हालांकि, परिणाम ने भारत को मालदीव के उससे दूर होने को लेकर घबराहट महसूस कराई है। चीनी विश्लेषकों का कहना है कि मालदीव के संसदीय चुनाव के नतीजे लोगों की इच्छा को दर्शाते हैं। वे इस बात पर जोर देते हैं कि मालदीव के लोग चीन की ओर झुकाव नहीं चुन रहे हैं, बल्कि वे सरकार की स्वतंत्र विदेश नीति का समर्थन कर रहे हैं।”

मालदीव में भारत बनाम चीन के दावे को नकारा
उसने आगे लिखा, “निस्संदेह, मालदीव संसदीय चुनाव मालदीव के लिए एक आंतरिक मामला है, और चीन मालदीव के लोगों द्वारा चुने गए विकल्प का पूरा सम्मान करता है। हालांकि, इन चुनावों को लेकर कुछ ताकतों के इरादे खराब हैं। कुछ पश्चिमी मीडिया आउटलेट्स ने चुनावों को सनसनीखेज बनाने का अवसर लेते हुए दावा किया कि चुनाव तथाकथित चीन-भारत भूराजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम थे। इसके अलावा, हालांकि चीन ने कभी भी मालदीव के संसदीय चुनावों को चीन और अन्य देशों के बीच भूराजनीतिक प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देखा है।”

मुइज्जू को दे दी क्लीनचिट
भारतीय मीडिया पर तंज कसते हुए ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, “भारत में कुछ लोग मुइज्जू प्रशासन के तथाकथित चीन समर्थक और भारत विरोधी रुख के बारे में चिंतित हैं। कुछ भारतीय मीडिया आउटलेट ने यहां तक दावा किया कि मालदीव “चीन की ओर झुक रहा है और क्षेत्रीय शक्ति और पारंपरिक लाभकारी भारत से दूर हो रहा है। भारत का “हितैषी” के रूप में स्व-घोषित रवैया पूरी तरह से दर्शाता है कि वह दक्षिण एशिया को अपने “बैकयॉर्ड” के रूप में देखता है।” ग्लोबल टाइम्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सहयोग के बयाए बहिष्कार की रणनीति अपनाई।

भारत पर शीत युद्ध वाली मानसिकता का आरोप लगाया
ग्लोबल टाइम्स ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए आरोप लगाया, “वह हमेशा दक्षिण एशियाई देशों द्वारा अन्य शक्तियों के साथ व्यापक सहयोग विकसित करने पर संदेह करता रहा है। कुछ भारतीय मालदीव के साथ चीन के सामान्य सहयोग को शीत युद्ध की मानसिकता से देखते हैं, जो सही नहीं है। भारत के नियंत्रण से मुक्त होने और वास्तव में स्वतंत्र देश बनने के मालदीव के फैसले ने भारत की दक्षिण एशियाई आधिपत्यवादी मानसिकता को भारी झटका दिया है। वास्तव में, मुइज्जू ने पिछले साल मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में आंशिक रूप से जीत हासिल की थी क्योंकि मालदीव के आंतरिक मामलों में नई दिल्ली के दीर्घकालिक दबाव और हस्तक्षेप ने मालदीव के लोगों के बीच मजबूत भारत विरोधी भावना पैदा कर दी थी।”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...