8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान के राजई बंदरगाह पर भीषण धमाका… 5 लोगों की मौत, 700...

ईरान के राजई बंदरगाह पर भीषण धमाका… 5 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल

Published on

नई दिल्ली,

ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को एक भीषण धमाका और आग लगने की घटना हुई है. इस ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 700 से ज्यादा हो गई है. ये जानकारी ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता बाबक यक्तापेरस्त ने दी. वहीं, प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने बताया कि धमाका काफी भयावह था. घायलों में से कई लोगों को होर्मोज़गान प्रांत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

हसनजादेह के मुताबिक ये धमाका राजई बंदरगाह पर कंटेनरों की वजह से हुआ है. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अन्य टीमें क्षेत्र को खाली कराने में जुटी हैं. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में काले धुएं का विशाल गुबार आसमान में उठता हुआ देखा जा सकता है. राजई बंदरगाह मुख्य रूप से कंटेनर ट्रैफिक कंट्रोल करता है. वहां तेल टैंक और पेट्रोकेमिकल इकाइयां भी मौजूद हैं, जिससे आग की भयावहता का खतरा बना हुआ है.

निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट पर लगाई रोक
ईरानी मीडिया के मुताबिक धमाके के बाद ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण ने सभी कस्टम कार्यालयों को आदेश दिया है कि वे बंदरगाह के लिए निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट भेजने पर तत्काल रोक लगा दें. ये रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. हालांकि, जिन ट्रकों ने पहले ही सीमा शुल्क की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, उन्हें बंदरगाह क्षेत्र से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
इस बीच ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा के प्रमुख यकतापरस्त ने बताया कि बंदरगाह धमाके में घायल हुए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शनिवार को हुए इस भीषण धमाके ने न सिर्फ बंदरगाह की गतिविधियों को ठप कर दिया है, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और सप्लाई चेन पर भी बड़ा असर डाला है.

अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन की चेतावनी
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि धमाका बंदर अब्बास में IRGC के नौसैनिक अड्डे के पास हुआ. न्यूज एजेंसी ने कहा कि इस तरह की अफवाहें जनता की भावना भड़काने के इरादे से फैलाई जा रही हैं और अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

घटना स्थल पर महसूस की गई सल्फर जैसी गंध
बताया जा रहा है कि पोर्ट पर धमाके से पहले कंटेनर टर्मिनल क्षेत्र में एक छोटी सी आग लगी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली और ज्वलनशील पदार्थों की वजह से भीषण विस्फोट हुआ. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जानकारी ज्वलनशील वस्तुओं के पास होने की ओर इशारा करती है. घटना स्थल पर सल्फर जैसी तेज गंध महसूस की गई.

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...