24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत पर आतंकी हमले करें पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और मलेशिया के मुसलमान, इस्‍लामिक...

भारत पर आतंकी हमले करें पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और मलेशिया के मुसलमान, इस्‍लामिक स्‍टेट की अपील

Published on

लंदन

इस्‍लामिक स्‍टेट (IS) के प्रवक्‍ता की तरफ से एक बयान जारी कर खुलेआम भारत में आतंकी हमलों की अपील मुसलमानों से की गई है। अबु उमर-अल मुजाहिर इस उपनाम वाले प्रवक्‍ता की तरफ से दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के मुसलमानों से साथ आने की अपील की गई है। इनसे कहा गया है कि वो भारत के खिलाफ हमलों को एकसाथ मिलकर अंजाम दें। मंगलवार को एनक्रिप्‍टेड सोशल मीडिया के जरिए यह बयान जारी किया गया है। मुजाहिर ने कहा है कि इस्‍लामिक स्‍टेट का मकसद भारत में इस्‍लाम की रक्षा करना है जहां पर यह लगातार सरकार की तरफ से हो रहे हमलों का निशाना बन रहा है।

मुसलमानों को बताया डरा हुआ
मुजाहिर ने कहा, ‘डर ने आप सबको खा लिया है और इसलिए अपने धर्म की रक्षा करने में आप सबकी हिम्‍मत खत्‍म हो गई है। साथ ही अब आपके अंदर अपने दुश्‍मन से भी लड़ने की ताकत नहीं बची है।’ मुजाहिर ने अरबी भाषा में 32 मिनट का यह भाषण जारी किया है। इसमें उसने भारत के मुसलमानों को केंद्र में रखा है।

इसके अलावा पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर में रह रहे मुसलमानों को भी संबोधित किया गया है। इससे पहले इस भाषण के कुछ ही मिनट पहले एक वीडियो जारी किया गया था। इसमें आईएस के आतंकी उन कुर्दिश सैनिकों को मारने की बात कह रहे थे जिन्‍हें युद्धबंदी बनाया गया है। जब से यह आतंकी संगठन सामने आया है तब से ही यह कई लोगों को बेदर्दी से मौत के घाट उतार चुका है।

जवाहिरी जैसी बातें
मुजाहिर की स्‍पीच नया उदाहरण है जिसमें भारत के मुसलमानों को देश पर हमले के लिए भड़काया जा रहा है। इससे पहले जुलाई में मारे गए अल-कायदा सरगना अयमान अल-जवाहिरी की तरफ से भी ऐसी ही अपील की गई थी। इस्‍लामिक स्‍टेट ने सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी की नेता नुपुर शर्मा को भी ईशनिंदा की वजह से हिंसा का शिकार बनाने की बात कही। साथ ही उसने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा की भी धमकी दी है।

आतंकियों की तारीफ
संगठन के खलीफा इब्राहिम अवाद अल-बादरी ने भी भारत को दुश्‍मन देशों की लिस्‍ट में रखा है। साल 2014 में संगठन का यह सबसे भड़कीला भाषण था। इसमें पहली बार उसने भारत का जिक्र किया था। साल 2016 में एक और वीडियो आया था जिसमें कई भारतीय आतंकियों से घर लौटने और आतंक फैलाने की अपील की गई थी।

अल मुजाहिर ने संगठन की उन यूनिट्स की तारीफ की है जिन्‍होंने अबुजा, नाइजीरिया और कांगो की जेल में बंद आतंकियों को छुड़ाने के लिए हमले किए थे। इराक और सीरिया में बड़े पैमाने पर इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकी जेल में बंद हैं। इनमें कई भारतीय भी हैं। मुजाहिर ने अपने भाषण में तालिबान पर भी हमला बोला है।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...