6.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकाबा के काले पत्थर को लेकर सऊदी अरब के इस फैसले से...

काबा के काले पत्थर को लेकर सऊदी अरब के इस फैसले से मुस्लिम हुए खुश

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब के मक्का मस्जिद आने वाले तीर्थयात्रियों में इस समय खुशी का माहौल है. इसकी वजह है कि मक्का मस्जिद के पवित्र काबा के चारों ओर की गई घेराबंदी को हटा दिया गया है. इसके बाद लोग फिर से काबा के अल-हजर अल-असवाद (काले पत्थर) को छू और चूम सकेंगे.

दरअसल दो साल पहले 2020 में कोरोना महामारी की वजह से एहतियात के तौर पर काबा की घेराबंदी कर दी गई थी. ऐसा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के तहत किया गया था. प्रशासन ने मक्का तीर्थयात्रियों को काबा के पास के अर्धचंद्राकार क्षेत्र हिज्र इस्मायल (Hijr Ismail) तक पहुंचने की भी मंजूरी दे दी. कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए इन स्थानों तक पहुंचने और इन्हें छूने पर रोक लगा दी गई थी.

प्रशासन के आदेश के बाद जब बुधवार को काबा की घेराबंदी हटाई जा रही थी तो उससे पहले हल्की बारिश भी हुई, जिसे आमतौर पर इस्लाम में शुभ संकेत माना जाता है. इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि हिज्र इस्मायल को पवित्र काबा का हिस्सा माना जाता है. इसे हतीम भी कहते हैं. ये काबा से बिल्कुल सटा हुआ है और अर्द्धचंद्राकार है.

हिज्र इस्मायल वह स्थान है, जहां पैगंबर इब्राहिम ने अपने बेटे इस्मायल और उसकी पत्नी हाजरा के लिए एक शेल्टर का निर्माण कराया था. हतीम की दीवार से सटा लगभग तीन मीटर क्षेत्र काबा का ही हिस्सा है जबकि बाकी हिस्सा काबा के बाहर का है.सऊदी अरब के किंग सलमान ने काबा की घेराबंदी हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद मंगलवार को डॉ. अब्दुल रहमान ने इस फैसले का ऐलान किया था.

दो पवित्र मस्जिदों के मामलों के जनरल प्रेसीडेंसी के अध्यक्ष शेख डॉ अब्दुल रहमान अल-सुदाईस ने दोनों पवित्र मस्जिदों की देखरेख और सहयोग के लिए किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का आभार जताया.जनरल प्रेसीडेंसी का काम दोनों पवित्र मस्जिदों के लिए हरसंभव सेवा मुहैया कराना है. इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जाता है कि तीर्थयात्रियों की इबादत में किसी तरह की खलल नहीं पड़े.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...