9.9 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरहस्यमय बाबा वेंगा ने की थी 2022 के लिए खतरनाक भविष्यवाणी, दो...

रहस्यमय बाबा वेंगा ने की थी 2022 के लिए खतरनाक भविष्यवाणी, दो सच होती दिख रहीं

Published on

सोफिया

बुल्गारिया की फकीर बाबा वेंगा ने दुनिया के लिए कई भविष्यवाणियां की हुई हैं। उन्हें नास्त्रेदमस के लेवल का भविष्यवक्ता कहा जाता है। अब ऐसा लग रहा है कि उनकी दो भविष्यवाणियां सच हो रही हैं। 2022 के लिए उनकी एक भविष्यवाणी ये थी कि कुछ एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ आ जाएगी। ऐसा होता दिख भी रहा है। ऑस्ट्रेलिया में इस साल की शुरुआत में भीषण बारिश हुई थी। इस समय वहां बाढ़ जैसे हालात हैं।

बाबा वेंगा ने ये भी बताया था कि दुनिया में कई शहर पानी की कमी से प्रभावित होंगे। जो यूरोप में होता दिख रहा है। पुर्तगाल में पानी की कमी है और भारी सूखा है। गर्मी इतनी ज्यादा है कि कई जगह जंगलों में आग का मामला सामने आया है। वहीं, इटली में 1950 के दशक के बाद का सबसे खराब सूखा देखने को मिल रहा है। बाबा वेंगा की 2022 की दो भविष्यवाणी तो सही होती हुई दिख रही हैं।

ये भविष्यवाणी भी की थी बाबा वेंगा ने
इसके अलावा बाबा वेंगा ने ये भी भविष्यवाणी की थी कि साइबेरिया से एक नया और घातक वायरस निकलेगा। एलियन अटैक और टिड्डी हमले की भी उन्होंने चेतावनी दी थी। बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था और 1996 में उनकी मौत हुई थी। लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी सुर्खियां बटोरती हैं। जब वेंगा जीवित थीं तो उन्होंने अपने जीवन के बारे में खुलासा किया था कि एक बवंडर ने उन्हें उड़ा कर जमीन पर पटक दिया था, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई।

कई भविष्यवाणियां सच निकलीं
बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियों को लेकर कहा जाता है कि वह सच हुई हैं। 1989 में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि अमेरिका 2001 में दो स्टील की चिड़िया से टकराएगा। उनके भक्तों का मानना है कि वह 9/11 के हमलों के बारे में कह रही थीं। बाबा वेंगा ने दावा किया था कि 2017 तक यूरोप का ‘अस्तित्व’ खत्म हो जाएगा। कुछ लोग इसे ब्रेक्सिट मानते हैं।

Latest articles

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...