21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचिली में बना रहस्यमय सिंकहोल, आकार इतना कि पूरा व्हाइट हाउस एक...

चिली में बना रहस्यमय सिंकहोल, आकार इतना कि पूरा व्हाइट हाउस एक बार में निगल जाए

Published on

सैंटियागो

हमारी धरती कई परतों से बनी है। ऊपर से ये जितनी शांत है इसके अंदर उतनी ही रहस्यमय हलचल होती रहती है। अब दक्षिणी अमेरिका के चिली में एक रहस्यमय गड्ढे ने भू-वैज्ञानिकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। पिछले सप्ताहांत में बना ये गड्ढा दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। चिली की भूविज्ञान और खनन की राष्ट्रीय सेवा सर्नेजोमिन के मुताबिक चिली में खनन भूमि के एक भूखंड पर व्हाइट हाउस को निगलने के लिए पर्याप्त चौड़ा एक बड़ा सिंकहोल बन गया है।

ये गड्ढा राजधानी सैंटियागो से उत्तर में लगभग 800 किमी पर है। गड्ढा टिएरा अमरिला शहर के बाहर एक ग्रामीण इलाके में बना है। गड्ढे की चौड़ाई 104 फुट (32 मीटर) है। इसकी तुलना में व्हाइट हाउस 26 मीटर चौड़ा है। छेद की सही गहराई के बारे में अभी अंदाजा नहीं लग सका है, लेकिन माना जा रहा है ये 200 मीटर गहरा है। इसके बीच में पानी है। ये सिंक होल अलकापरोसा की तांबे की खदान के पास बना है। ये खदान कनाडा की कंपनी लुंडिन माइनिंग की है। कंपनी ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने से नुकसान की सूचना नहीं है।

सिंकहोल कैसे बनता है
भूवैज्ञानिकों ने गड्ढे के चारों ओर 100 मीटर का एक सुरक्षा घेरा बना दिया है। सिंकहोल गड्ढे हैं जो ऐसी जगहों पर बनते हैं जहां पानी जमीन से नहीं निकलता और वह अंदर ही इकट्ठा होता रहता है। पानी ही जमीन के नीचे गुफा और खोखली जगह बनाता रहता है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक पुरानी और एक्टिव खदानें जहां से बड़ी मात्रा में पत्थर और अयस्क निकलते हैं के पास भी सिंकहोल बनते हैं। सिंकहोल कई वर्षों में धीरे-धीरे बनते हैं और ये अचानक खुल कर कार, घर और सड़क को निगल सकते हैं।

खदान से पहले ही हुआ है इलाके को नुकसान
टिएरा अमारिल्ला के मेयर क्रिस्टोबल जुनिगा ने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि अलकापारोसा खनन अभियान ने उनके समुदाय पर पहले ही भारी असर डाला है। उन्होंने कहा कि खदान पर होने वाले विस्फोट से पैदा होने वाले झटके ने हमारे घरों और हमारी सड़कों को नष्ट कर दिया है और आज जमीन भी नष्ट हो गई। अभी ये खाली जगह पर हुई है, लेकिन हमें डर है कि ये किसी दिन ऐसी गह होगा जहां पर लोग मौजूद होंगे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...