11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत और मालदीव के रिश्तों में नई इबारत, मुइज्जू के तीन महीने...

भारत और मालदीव के रिश्तों में नई इबारत, मुइज्जू के तीन महीने बाद आ रहे मालदीव के विदेश मंत्री

Published on

नई दिल्ली

भारत और मालदीव के रिश्तों में आई खटास अब दूर होती दिख रही है। पिछले साल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक विवाद हुआ था। लेकिन पिछले ही साल मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू दो बार भारत दौरे पर आए। वहीं अब मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। वह 4 जनवरी 2025 तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वे विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच आर्थिक, समुद्री और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत होगी। यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आर्थिक और समुद्री सहयोग पर होगी चर्चा
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील 2025 में भारत आने वाले पहले विदेशी मेहमान हैं। खलील 30 सितंबर 2024 को मालदीव के विदेश मंत्री बने। इससे पहले वे स्वास्थ्य मंत्री थे। भारत दौरे पर वे विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। साथ ही आर्थिक, समुद्री और लोगों के बीच सहयोग को नई दिशा देने पर भी बात करेंगे। खलील ने पहले भी कोविड-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा मालदीव की मदद की सराहना की है।

पिछले साल रिश्तों में आई थी खटास
बता दें कि पिछले साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मालदीव के दो मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी। हालांकि मालदीव सरकार ने उन दोनों मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था। लेकिन इस घटना ने कूटनीतिक विवाद पैदा कर दिया था।

मोदी के शपथ ग्रहण में भी आए मुइज्जू
पिछले साल जून में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनी, तो उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को भी न्योता दिया। मुइज्जू मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में गर्मजोशी से शामिल हुए। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते सुधरना शुरू हो गए। वहीं 4 महीने बाद 6-10 अक्टूबर को मुइज्जू दूसरी बार भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे।

भारत दौरे को लेकर ये बोले मुइज्जू
मुइज्जू ने भारत दौरे को सार्थक चर्चा वाला बताया बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। 10 अक्टूबर को उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मालदीव-भारत साझेदारी को और मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। दोनों देशों और लोगों के आपसी लाभ के लिए भविष्य में होने वाले सहयोग की मैं आशा करता हूं।’

भारत लगातार पड़ोसी की कर रहा मदद
वहीं मालदीव के विदेश मंत्री मुइज्जू के पिछले दौरे के दौरान बनी व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। पिछले साल सितंबर में भारत ने मालदीव को 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल में निवेश करके आर्थिक मदद दी थी। यह मदद नकदी की तंगी से जूझ रहे मालदीव के लिए बहुत जरूरी थी। तब से भारत अपने पड़ोसी देश की आर्थिक मदद कर रहा है।

इसके अलावा कोविड महामारी के बाद मालदीव की अर्थव्यवस्था काफी कमजोर हो गई थी। भारत ने मालदीव को US डॉलर/यूरो स्वैप विंडो के तहत 400 मिलियन डॉलर और भारतीय रुपया (INR) स्वैप विंडो के तहत 30 बिलियन रुपये तक की सहायता दी है। यह व्यवस्था जून 2027 तक जारी रहेगी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...