15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजहन्नम की तरफ बढ़ रहा नया सऊदी अरब... रियाद में हुआ WWE...

जहन्नम की तरफ बढ़ रहा नया सऊदी अरब… रियाद में हुआ WWE का रेस्लिंग टूर्नामेंट, महिलाओं को देखकर भड़के कट्टरपंथी

Published on

रियाद

सऊदी अरब महिलाओं के अधिकारों को लेकर अक्सर आलोचनाओं का शिकार होता रहता है। हालांकि अपने पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने और निवेशकों को लुभाने के लिए खाड़ी देश कई बड़े बदलाव कर रहा है। लेकिन सऊदी अरब में महिलाओं को लेकर होने वाले हर बड़े बदलाव को कट्टरपंथियों के हमले का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब हाल ही प्रोफेश्नल रेस्लिंग कंपनी WWE ने सऊदी अरब में अपने इवेंट का आयोजन किया। इसमें महिला रेस्लर्स ने भी हिस्सा लिया जिसे लेकर कट्टरपंथी भड़के हुए हैं।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस इवेंट के विरोध में अपना गुस्सा जाहिर किया। एक वीडियो के नीचे कुछ यूजर्स ने, ‘जहन्नम के लिए तैयार’, ‘जहन्नम के रास्ते पर बढ़ता नया सऊदी अरब’ जैसे कमेंट किए। हालांकि कुछ लोग मुल्क के इस बदलाव के समर्थन में भी नजर आए। एक शख्स ने लिखा, ‘सुधारों को लेकर दुनियाभर के लिए वास्तविक रोल मॉडल’। सऊदी अरब में वोट देना और गाड़ी चलाना जैसे मूलभूत अधिकार भी महिलाओं के पास देर से पहुंचे हैं।

जब हेलोवीन से नाराज हो गए कट्टरपंथी
रेस्लिंग टूर्नामेंट की मेजबानी से पहले हेलोवीन पर सऊद अरब में हंगामा मच गया था। पिछले हफ्ते 31 अक्टूबर को सऊदी अरब में पहली बार हेलोवीन का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर राजधानी रियाद के एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने डरावनी वेशभूषा बना रखी थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई। तस्वीरों ने कुछ कट्टरपंथियों को नाराज कर दिया और इसे ‘इस्लाम के खिलाफ’ करार दिया गया।

लोगों ने कहा- अब कयामत दूर नहीं
एक यूजर ने लिखा, ‘मैं इस साल बहुत से मुस्लिमों को हैलोवीन मनाते हुए देख रहा हूं। मुस्लिमों को हैलोवीन मनाना मना है। अल्लाह सही रास्ता दिखाए और हमें क्षमा करे।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘सऊदी अरब में हेलोवीन मनाया जा रहा है जो दिखाता है कि कयामत दूर नहीं है।’ अरब न्यूज की खबर के अनुसार, पहली बार निकल रही रियाद की हेलोवीन परेड में शमिल अब्दुलरहमान ने कहा कि सच कहूं तो मुझे हराम या हलाल के बारे में नहीं पाता, लेकिन यहां हर कोई खुश है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...