13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'अगला AI समिट भारत में होगा...', फ्रांस शिखर सम्मेलन में PM मोदी...

‘अगला AI समिट भारत में होगा…’, फ्रांस शिखर सम्मेलन में PM मोदी के प्रस्ताव पर लगी मुहर

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित शिखर सम्मेलन में भारत में अगले AI एक्शन शिखर सम्मेलन की मेजबानी का प्रस्ताव दिया और इसके साथ ही अगला एआई समिट भारत में होने जा रहा है. यह प्रस्ताव उन्होंने उस कार्यक्रम के समापन में अपने सम्बोधन के दौरान पेश किया था जिसकी उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सह-अध्यक्षता की.

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस कृष्णन ने समिट के बाद मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि की. प्लेनरी सत्र को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में प्रवेश कर रही है और इस दिशा में नैतिक, समावेशी, और पीपुल-सेंटर्ड AI एप्लिकेशंस की जरूरतों पर जोर दिया.

पीएम मोदी एआई समिट में क्या बोले?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की AI अपनाने में बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की और इसे खासतौर से ग्लोबल साउथ में ग्लोबल डेवलपमेंट को संचालित करने के लिए संभावित रूप से सक्षम बताया. उन्होंने AI के लिए एक वैश्विक शासन ढांचा बनाने के लिए सामूहिक कोशिशों की अपील की. इसके लिए उन्होंने साझा मूल्यों पर ध्यान देने, जोखिमों का सामना करने और विश्वास को बढ़ावा देने की जरूरतों पर भी जोर दिया.

पीएम ने अपने अपने संबोधन में यह भी कहा, “देशों के बीच एक गहरी अंतरनिर्भरता है. इसलिए, हमारे साझा मूल्यों को बनाए रखने, जोखिमों का समाधान करने और विश्वास को मजबूत करने के लिए एक सामूहिक वैश्विक प्रयास की आवश्यकता है.”

भारत में कैसे हो रहा एआई का इस्तेमाल, पीएम ने बताया
भारत की AI में उपलब्धियों को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे भारत स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और स्मार्ट शहरों में AI का इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने उन क्षेत्रों की ओर इशारा किया, जहां AI के इस्तेमाल से मानवता को लाभ हो सकता है, खासतौर से उन्होंने ग्लोबल साउथ के विकास की बात की.

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...