7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकिसी को भी वीजा या ग्रीन कार्ड पाने का अधिकार नहीं, अगर...',...

किसी को भी वीजा या ग्रीन कार्ड पाने का अधिकार नहीं, अगर…’, अमेरिका में वैध निवासियों को भी निर्वासन का खतरा

Published on

वॉशिंगटन

ट्रंप प्रशासन ने उन विदेशी छात्रों और ग्रीन कार्ड धारकों को स्पष्ट संदेश दिया है जो अमेरिका की सुरक्षा के लिए विरोधी विचार रखते हैं। ऐसे लोगों को उनके देश वापस भेजा जा सकता है। ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने वैध निवासियों के निर्वासन के संबंध में मौजूदा अमेरिकी कानूनों की व्यापक व्याख्या की है।

अधिकारियों ने सोमवार को संकेत दिया कि वे विदेशी छात्रों और विदेशी निवासियों की राजनीतिक सक्रियता के प्रति बहुत कम सहिष्णुता रखते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई उदार अमेरिकी कॉलेज परिसरों में इजरायल विरोधी विरोध प्रदर्शन को वे हमास जैसे आतंकवादी संगठनों के समर्थन के समान मानते हैं।

होमलैंड सुरक्षा सलाहकार स्टीफन मिलर ये बोले
रिपोर्ट के मुताबिक, वाइट हाउस के पॉलिसी के लिए डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और ट्रंप के होमलैंड सुरक्षा सलाहकार स्टीफन मिलर ने कहा, ”किसी को भी वीजा या ग्रीन कार्ड पाने का ‘अधिकार’ नहीं है। अगर आप आतंकवाद का समर्थन करते हैं तो हम आपको यहां नहीं चाहते हैं।”

अमेरिका का ऐसा रुख तब सामने आया है जब न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने प्रशासन को कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र महमूद खलील को निर्वासित न करने का आदेश दिया है, जिसे परिसर में प्रदर्शनों में फिलिस्तीनी मुद्दे का कथित समर्थन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे लोगों का वीजा रद्द करना जरूरी- मिलर
स्टीफन मिलर अपनी सख्त आव्रजन नीतियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में अपने रुख को मजबूत किया। उन्होंने लिखा, ”आतंकवाद का समर्थन करने वाले और अमेरिकी मूल्यों को अस्वीकार करने वाले बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों को वीजा प्रदान किया गया है। उन्हें रद्द करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।”

होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कहा कि खलील को ”हमास, एक नामित आतंकवादी संगठन से जुड़ी गतिविधियों के कारण गिरफ्तार किया गया।” अधिकारियों ने इसे ट्रंप प्रशासन की व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का हिस्सा बताया।

इस कानून के तहत लोगों को किया जा सकता है निर्वासित
जबकि न्यूयॉर्क के न्यायाधीश जेसी फुरमैन ने आगे की कानूनी समीक्षा तक खलील के निर्वासन पर रोक लगा दी है, प्रशासन 1952 के अमेरिकी आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम को लागू कर सकता है। यह कानून उन विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने की अनुमति देता है जिनकी गतिविधियों को अमेरिका की विदेश नीति के लिए गंभीर खतरा माना जाता है।

‘खलील का मामला एक व्यापक कार्रवाई की शुरुआत हो सकता है’
यूएस बॉर्डर जार टॉम होमन ने सुझाव दिया कि खलील का मामला एक व्यापक कार्रवाई की शुरुआत हो सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात को पुष्ट किया। उन्होंने लिखा, ”ICE ने गर्व के साथ कोलंबिया विश्वविद्यालय के परिसर में एक कट्टरपंथी विदेशी हमास समर्थक छात्र महमूद खलील को पकड़ा और हिरासत में लिया। यह आने वाली कई गिरफ्तारियों में से पहली गिरफ्तारी है।”

इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे- ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, ”हम जानते हैं कि कोलंबिया और देशभर के अन्य विश्वविद्यालयों में ऐसे कई छात्र हैं जो आतंकवाद समर्थक, यहूदी विरोधी, अमेरिका विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं और ट्रंप प्रशासन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।” इस बीच कुछ ट्रंप समर्थकों का तर्क है कि समान विचार व्यक्त करने वाले अमेरिका के नागरिक बने लोगों को भी निर्वासन का सामना करना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...