7.7 C
London
Saturday, February 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडिया से बचाने कोई नहीं आएगा… लाल टोपी जैद हामिद ने भारत...

इंडिया से बचाने कोई नहीं आएगा… लाल टोपी जैद हामिद ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बताया पाकिस्तान पर बहुत बड़ा खतरा

Published on

इस्लामाबाद

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चरम पर है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को रोकना, व्यापार और एयरस्पेस बंद करने समेत कई सख्त कदम उठाए है, जिससे इस्लामाबाद तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान को भारत के जवाबी ऐक्शन का डर सता रहा है। पाकिस्तान के मंत्री ने इसी सप्ताह बयान जारी कर कहा था कि भारत हमला करने वाला है। इस बीच लाल टोपी के नाम से मशहूर पाकिस्तानी एक्सपर्ट जैद हामिद ने पाकिस्तान को बड़े खतरे की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान के सामने बड़ी जंग
एक वीडियो संदेश में जैद हामिद ने कहा कि पाकिस्तान के सामने बहुत बड़ी जंग आ रही है और उसे पूरी ताकत से उसकी तैयारी में जुट जाना चाहिए। हामिद ने कहा, ‘भारत के खिलाफ अब हम ऐसी स्टेज पर आ गए हैं कि हमें केवल जंग की तैयारी करनी चाहिए।’ भारत की तैयारी के बारे में बताते हुए पाकिस्तानी हामिद ने कहा कि अब केवल मिलिट्री डिप्लोमेसी काम करेगी। पॉलिटिकल डिप्लोमेसी का वक्त खत्म हो गया है।

भारत के आगे पिछड़ गया पाकिस्तान
हामिद ने आगे बताया कि इंटरनेशनल रिलेशन में पाकिस्तान भारत के सामने बहुत पिछड़ गया है। हामिद ने कहा कि ‘अब हम दुनिया की ताकतों के सामने ये नहीं कह सकते कि भारत को रोंके। भारत जंग शुरू कर देगा और एटमी जंग हो जाएगी। आप इस बारे में बहुत लेट हो चुके हैं।’

पाकिस्तान को कोई नहीं बचाएगा
इस दौरान हामिद अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के कमजोर होने का मुद्दा उठाया और कहा कि आज इंटरनेशनल ऑर्डर जंग नहीं रोक सकता है। फिलिस्तीन, यूक्रेन और सीरिया का उदाहरण देते हुए हामिद ने कहा कि इन देशों में जंग रोकने में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था नाकाम रही है। पाकिस्तान और इंडिया की जंग रोकने के लिए कोई भी देश नहीं आएगा। हामिद ने दावा किया कि पाकिस्तान तैयार हो जाएगा, उसके ऊपर बहुत बड़ी जंग आ रही है।

पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ा हुआ है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें अधिकांश पर्यटक थे। प्रधानमंत्री मोदी ने हमले के गुनहगारों को दुनिया के आखिरी कोने से ढूढ़कर सजा देने की बात कही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में...

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

भोपाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...