11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउत्‍तर कोरिया ने दागी 10 मिसाइलें, 57 किमी दूर गिरी एक बैलेस्टिक...

उत्‍तर कोरिया ने दागी 10 मिसाइलें, 57 किमी दूर गिरी एक बैलेस्टिक मिसाइल से दक्षिण कोरिया में दहशत

Published on

सियोल

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्‍तर कोरिया ने उसके पूर्वी और पश्चिमी तटों पर 10 से ज्‍यादा मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरियाई सेना की तरफ से बताया गया है कि उसने तीन उत्‍तर कोरियाई कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलों को डिटेक्‍ट किया है। इनमें से एक मिसाइल समुद्री सीमा के करीब आकर गिरी थी। इस मिसाइल की वजह से दक्षिण कोरिया कोई हवाई सर्वे से जुड़ा रेड अलर्ट जारी करना पड़ गया था। दक्षिण कोरिया के ज्‍वॉइन्‍ट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि उत्‍तर कोरिया ने वोनसान के पूर्वी तट से बुधवार सुबह इन मिसाइलों को फायर किया गया है।

परमाणु हथियारों की धमकी
इन मिसाइलों को ऐसे समय में दागा गया है जब उत्‍तर कोरिया की तरफ से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हथियारों के प्रयोग की धमकी दी गई है। उत्‍तर कोरिया ने कहा है कि इन दोनों देशों को इतिहास की सबसे भारी कीमत चुकानी होगी। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करने के लिए अमेरिका की आलोचना की है।

उत्तर कोरिया दावा करता है कि ये संभावित आक्रमण का युद्धाभ्यास है तथा उसने मंगलवार को इसके जवाब में ‘अधिक प्रभावशाली उपायों’ की चेतावनी दी। मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया ने 200 से अधिक युद्धक विमानों के साथ हवाई अभ्यास किया। इनमें एफ-35 लड़ाकू विमान भी शामिल रहे। वहीं, उत्तर कोरिया ने भी इस साल अपने हथियारों का प्रदर्शन तेज कर दिया है। उसने 40 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया।

उत्‍तर कोरिया की चेतावनी
अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस साल बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास फिर से शुरू किए। उन्होंने प्योंगयांग के साथ कूटनीतिक वार्ता के प्रयासों और महामारी के कारण पिछले कुछ वर्षों में अभ्यास नहीं किए थे। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसकी प्रक्षेपण गतिविधियां संयुक्त सैन्य अभ्यासों के बीच एक चेतावनी के तौर पर हैं। उसने एक बयान में कहा, ‘अगर अमेरिका गंभीर सैन्य उकसावों को जारी रखता है तो उत्तर कोरिया इसके जवाब में अधिक शक्तिशाली उपाय करेगा।’ बहरहाल, बयान में यह नहीं बताया गया कि ये उपाय क्या होंगे।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...