16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपोप फ्रांसिस की मौत के बारे में नास्त्रेदमस ने सदियों पहले कर...

पोप फ्रांसिस की मौत के बारे में नास्त्रेदमस ने सदियों पहले कर दी थी भविष्यवाणी, कौन होगा उत्तराधिकारी

Published on

पेरिस

फ्रांसीसी ज्योतिषी और भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने सदियों से दुनियाभर के लोगों को हैरान किया है। कई लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने 1555 में लिखी अपनी किताब लेस प्रोफेसीज में रहस्यमय कविताओं के माध्यम से लंदन की भीषण आग, हिटलर के उदय, अमेरिका में 11 सितम्बर का हमला और कोविड-19 महामारी समेत दुनिया की प्रमुख घटनाओं की भविष्यवाणी की है। अब एक नए सिद्धांत से पता चलता है कि नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में पोप फ्रांसिस की मौत और उनके उत्तराधिकारी के बारे में भी बताया है।

गंभीर हालत में भर्ती हैं पोप
88 साल के पोप फ्रांसिस इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वे फेफड़ों की जटिलताओं और शुरुआती चरण की किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया है। पोप फ्रांसिस के बिगड़ते स्वास्थ्य ने लोगों को कैथोलिक चर्च के भविष्य के नेतृत्व के बारे में अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें एक पुराने पोंटिफ (चर्च प्रमुख) की मौत और एक नए नेता के उदय के बारे में बताया गया है।

पोप के उत्तराधिकारी की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने लिखा था, एक बहुत बूढ़े पोप की मौत के चलते, ‘एक कम उम्र का रोमन (पद के लिए) चुना जाएगा। उसके बारे में कहा जाएगा कि वह अपनी गद्दी को कमजोर कर रहा है, लेकिन वह काटता रहेगा।’ इस अंश का कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि पोप फ्रांसिस के बाद रोम में जन्मे किसी बिशप को चर्च प्रमुख चुना जाएगा। इतालवी मूल के पोप फ्रांसिस का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था। वे 2013 से कैथोलिक चर्च के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं।

वेटिकन के भविष्य पर क्या कहा?
नास्त्रेदमस ने आगे कहा है ‘पवित्र रोमन चर्च के अंतिम उत्पीड़न में एक रोमन पीटर गद्दी पर बैठेगा, जो कई संघर्षों में अपनी भेड़ों को शामिल करेगा और जब ये चीजें खत्म हो जाएंगी तो सात पहाड़ियों का शहर नष्ट हो जाएगा और भयानक न्यायाधीश अपने लोगों का न्याय करेगा। अंत।’

भविष्यवाणी में ‘रोमन पीटर’ के संदर्भ ने बहस छेड़ दी है कि क्या अगला पोप रोमन मूल का होगा या यह भविष्य के नेता का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व है, जिसमें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा साथ पहाड़ियों के शहर के उल्लेख से लोगों ने अनुमान लगाया है कि यह रोम और वेटिकन के अंदर संभावित उथल-पुथल का संकेत हो सकता है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...