12.7 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के फैसले से पाकिस्तान की सरकार ही नहीं सेना भी टेंशन...

भारत के फैसले से पाकिस्तान की सरकार ही नहीं सेना भी टेंशन में, घबराए रक्षा मंत्री ने कह दी ये बात

Published on

इस्लामाबाद

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत के जवाबी कार्रवाई का डर सताने लगा है। इसी कारण पाकिस्तान ने हमले के चंद घंटे बाद ही सीमा पर सेना को हाई अलर्ट कर दिया था। इतना ही नहीं, भारतीय सीमा के नजदीक हवाई गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अवाक्स विमान को उड़ाने की भी रिपोर्ट सामने आई थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक के बाद पाकिस्तान ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ घूम-घूमकर भारत को गीदड़भभकी देने में जुटे हैं।

ख्वाजा आसिफ ने भारत को धमकाया
ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, “अगर भारत कोई भी स्थिति पैदा करने की कोशिश करता है, तो हम उसका जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कोई गैर-जिम्मेदाराना कदम ना उठाए। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर भारत की तरफ से कोई प्रेशर या हमला होता है, तो मैं इसे अनफॉर्च्युनेट कहूंगा, लेकिन हम जवाब देंगे। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए।

पाकिस्तान को आतंकवाद का पीड़ित बताया
आज एक अलग बयान में रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया में जहां भी आतंकवाद होता है, उसकी निंदा करता है और भारत को पहलगाम घटना की जांच करनी चाहिए क्योंकि केवल आरोप लगाने से वे जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो जाएंगे। आसिफ ने यह भी कहा, “पहलगाम घटना के लिए पाकिस्तान पर भारत का आरोप अनुचित है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश है और दशकों से इस खतरे का सामना कर रहा है।

भारत पर फाल्स फ्लैग ऑपरेशन का आरोप लगाया
उन्होंने सवाल किया कि पाकिस्तान खुद इस खतरे का शिकार होने के बावजूद आतंकवाद को कैसे बढ़ावा दे सकता है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि हम आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं।” हालांकि, उन्होंने भारत पर ही हमले की प्लानिंग करने का आरोप भी लगा दिया। आसिफ ने कहा कि “फाल्स फ्लैग ऑपरेशन” की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...