26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन नहीं उनका हमशक्ल गया था ईरान! यूक्रेन खुफिया प्रमुख ने कहा-...

पुतिन नहीं उनका हमशक्ल गया था ईरान! यूक्रेन खुफिया प्रमुख ने कहा- बड़े अजीब लग रहे थे रूसी राष्ट्रपति

Published on

कीव

यूक्रेन के एक खुफिया प्रमुख का मानना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बजाय इस हफ्ते ईरान में एक समिट में उनके ‘हमशक्ल’ ने हिस्सा लिया था। इंटेलिजेंस प्रमुख मेजर-जनरल कायरलो बुडानोव को एक लाइव इंटरव्यू में कहा कि संभवतः पुतिन का एक हमशक्ल ईरान और तुर्की के राष्ट्रपतियों से मिलने के लिए तेहरान गया था। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ इशारा करूंगा। पुतिन को प्लेन से निकलते समय देखिए। क्या वह पुतिन ही हैं?’

डेलीस्टार की खबर के अनुसार, तेहरान में अपने प्रेसिडेंशियल प्लेन की सीढ़ियों से नीचे उतरते समय रूसी नेता कुछ अजीब लग रहे थे। यूक्रेनी सूत्रों का कहना है कि वह अजीब तरह से आगे बढ़ रहे थे और सामान्य से ज्यादा सतर्क दिख रहे थे। खबर के मुताबिक रूसी प्रधानमंत्री अपनी जैकेट उतारते और गाड़ी में बैठते वक्त बनावटी लग रहे थे। पिछले दिनों रूसी नेता की तेहरान यात्रा, जहां उन्होंने ईरान के नेतृत्व और तुर्की के राष्ट्रपति से मुलाकात की, ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया था।

इजरायल में बाइडन, ईरान में पुतिन
पांच महीने पहले यूक्रेन पर क्रूर हमले के बाद पुतिन की यह दूसरी विदेश यात्रा है। ईरान यात्रा के एक वीडियो में पुतिन एर्दोगान का इंतजार करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह काफी बैचेन लग रहे हैं। लेकिन तब यूक्रेन ने पुतिन के हमशक्ल को लेकर कोई दावा नहीं किया था। रूसी राष्‍ट्रपति की यह यात्रा अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन की खाड़ी देशों सऊदी अरब और इजरायल की यात्रा के ठीक बाद हुई थी। इस यात्रा के दौरान बाइडन ने इजरायल और सऊदी अरब को आश्‍वासन दिया था कि वह ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

पुतिन बोले- सभी मुद्दे हल नहीं हुए
पुतिन की ईरान यात्रा के दौरान नेताओं के बीच सीरिया में जारी संकट तथा वैश्विक खाद्य संकट को दूर करने के लिए यूक्रेन से अनाज के निर्यात को दोबारा शुरू करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। एर्दोगन के साथ मुलाकात के दौरान पुतिन ने यूक्रेन अनाज निर्यात संबंधी समझौता करने में मदद करने के वास्ते उनका आभार व्यक्त किया। पुतिन ने कहा, ‘सभी मुद्दे हल नहीं हुए है लेकिन कुछ प्रगति हुई जो अच्छी बात है।’

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...