11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब यूक्रेन को सीक्रेट इनपुट्स नहीं देगा अमेरिका, ट्रंप और जेलेंस्की की...

अब यूक्रेन को सीक्रेट इनपुट्स नहीं देगा अमेरिका, ट्रंप और जेलेंस्की की नोंकझोंक के बाद फैसला

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) के निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने पुष्टि की है कि अमेरिका ने यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करने को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है, जिससे यूक्रेनी सेना की रूसी सेना को निशाना बनाने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ सकता है. रैटक्लिफ ने कहा कि वे यूक्रेन के साथ शांति के मामले पर काम में सहयोग की उम्मीद करते हैं. उनका बयान खासतौर से यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को किए गए अपील के बाद आया है.

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए जिक्र किया था कि यूक्रेन जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर बैठने के लिए तैयार है. हालांकि, उनका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक योजना के अनुसार नहीं चली, जिसे ठीक करने की जरूरत है.

यूक्रेन को दिया जाने वाला मिलिट्री सपोर्ट ट्रंप ने रोका
ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि 4 मार्च को राष्ट्रपति ट्रंप ने कीव के लिए सभी सैन्य सहायता को निलंबित करने का आदेश दिया था, जो अब तक दी जा रही समर्थन को भी शामिल करता है. ऐसा माना जा रहा है कि यह फैसला ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच विवाद के बाद दबाव डालने के लिए लिया गया है.

ट्रंप को जेलेंस्की ने भेजी चिट्ठी
उसी दिन शाम को, जेलेंस्की ने अमेरिका से सैन्य सहायता रुकने के संबंध में आधिकारिक जानकारी हासिल करने निर्देश दिया. इसके बाद, अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन की सैन्य सहायता के निलंबन की घोषणा नहीं की. हालांकि, ट्रंप ने अपने संबोधन में उनकी द्वारा भेजी गई एक चिट्ठी का जिक्र किया, जिसमें जेलेंस्की बातचीत दोबारा करने को तैयार थे.

जेलेंस्की पर दबाव बनाने के लिए ट्रंप का एक्शन!
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिकी सैन्य सहायता का निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक ट्रंप यह निर्धारित नहीं कर लेते कि यूक्रेन के राष्ट्रपति शांति वार्ता का समर्थन करते हैं. मंगलवार को जेलेंस्की के बयान के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप यूक्रेन के लिए अमेरिकी सैन्य सहायता बहाल करेंगे या नहीं.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...