11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब बांग्लादेश ने कहा- हमें तो नहीं मिला USAID का पैसा, ट्रंप...

अब बांग्लादेश ने कहा- हमें तो नहीं मिला USAID का पैसा, ट्रंप ने किया था 2.52 अरब देने का दावा ‘

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका USAID मनी पर बांग्लादेश ने पहली प्रतिक्रिया दी है. बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा है कि एलन मस्क की अगुआई वाले DOGE ने जिस 2 अरब 52 करोड़ रुपये को बांग्लादेश को देने की बात कही थी उसका तो कहीं रिकॉर्ड ही नहीं मिलता है. 16 फरवरी को ट्रंप प्रशासन में गठित खर्चे में कटौती करने वाले मंत्रालय DOGE ने कहा था कि वो USAID के तहत दुनिया के देशों को दिए जाने वाले 723 मिलियन डॉलर की रकम को खत्म कर रहा है. यानी कि अब ऐसी कोई भी रकम इन देशों को नहीं मिलेगी.

DOGE ने दावा किया था कि USAID की इसी फंडिंग के तहत बांग्लादेश को 29 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 2 अरब 52 करोड़ रुपये मिल रहे थे.
अब बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा है कि ऐसी कोई भी रकम उनके खाते में है ही नहीं. यानी कि बांग्लादेश को ऐसी कोई रकम मिली ही नहीं. बांग्लादेश के एनजीओ मामलों के ब्यूरो के महानिदेशक मोहम्मद अनवर हुसैन ने कहा,”हमने अपने रिकॉर्ड में ये धनराशि नहीं देखी है”. ब्यूरो बांग्लादेश सरकार का एक निकाय है जो विदेशी सहायता से बांग्लादेश में संचालित एनजीओ की गतिविधियों को सुगम बनाता है.

मोहम्मद अनवर हुसैन ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप ने 29 मिलियन डॉलर के बारे में कहा था. हमने देखा तो हमें एनजीओ अफेयर्स में ये रकम कहीं नहीं दिखी. अगर वे हमें बताते हैं कि कौन सा NGO शामिल है तो हम इसकी पहचान कर सकते हैं. लेकिन कुल मिलाकर, यह पैसा अभी तक हमारे एनजीओ मामलों के रिकॉर्ड में नहीं देखा गया है.”उन्होंने यह भी कहा कि वे यह नहीं बता सकते हैं कि क्या अमेरिका ने एनजीओ मामलों के ब्यूरो को दरकिनार किए बिना बांग्लादेश में पैसा भेजा है या नहीं.”

बांग्लादेश सरकार के अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि देश में 75 से अधिक गैर सरकारी संगठनों को न केवल अमेरिकी एजेंसी से धन प्राप्त होता है, बल्कि अमेरिका स्थित डोनर्स से भी दान मिलता है.उन्होंने कहा, “यूएसएआईडी ज्यादातर रोहिंग्या से जुड़ी परियोजनाओं में मदद करता है और ये अभी भी चालू हैं, निलंबित नहीं हैं.”

हुसैन ने आगे बताया कि “यदि विदेशी दानकर्ता सीधे रजिस्टर्ड एनजीओ को दान देते हैं, तभी हम पैसे का रिकॉर्ड रख सकते हैं. यूएसएआईडी सरकारी चैनलों के माध्यम से पैसे देता है, जिसे बाद में एजेंसियों को वितरित किया जाता है. यह हमारे एनजीओ मामलों के रिकॉर्ड में दिखाई नहीं दे रहा है”.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...