9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के खिलाफ अब जेहाद का वक्त… पाकिस्तान में मिसाइल हमले के...

भारत के खिलाफ अब जेहाद का वक्त… पाकिस्तान में मिसाइल हमले के बाद बिलबिला उठा अलकायदा, जारी किया बयान

Published on

इस्लामाबाद

भारत के पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करते ही जेहादी बिलबिला उठे हैं। पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय बलों की सफलतापूर्वक सैन्य कार्रवाई के बाद अलकायदा ने बयान जारी किया है। अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) ने पाकिस्तान में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की निंदा की है और उपमहाद्वीप में जेहाद का आह्वान किया है। ऑपरेशन सिंदूर बुधवार भारतीय सशस्त्र बलों का योजनाबद्ध ऑपरेशन है, जिसे बुधवार सुबह तड़के शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकवादी अड्डों को तबाह कर दिया गया।

भारत की स्ट्राइक के बाद जारी बयान में AQIS ने कहा, ‘इस्लाम के सभी मुजाहिदीनों और उपमहाद्वीप के मुसलमानों के लिए भारत के खिलाफ यह युद्ध एक जेहाद है। अल्लाह का नाम बुलंद करने, इस्लाम और मुसलमानों की रक्षा करने और उपमहाद्वीप के उत्पीड़ित लोगों का समर्थन करने के लिए इस संघर्ष में शामिल होना हमारा कर्तव्य है।’ अब उपमहाद्वीप के मुसलमानों के लिए इस उद्येश्य के समर्थन में खड़े होना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है।

‘हमें अल्लाह के पास वापस जाना है’
बयान की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर की निंदा करते हुए की गई है। इसमें कहा गया कि ‘6 मई 2025 की रात को भारत की भगवा सरकार ने पाकिस्तान में छह जगहों पर बमबारी की, जिसमें विशेष रूप से मस्जिदों और बस्तियों को निशाना बनाया गया। इन बम विस्फोटों में कथित तौर पर कई मुसलमान शहीद और घायल हुए हैं। निश्चित तौर पर हम अल्लाह के हैं और हमें वापस उसी के पास जाना है। अल्लाह शहीदों की शहादत कबूल करे… यह बमबारी भगवा शासन के अपराधों की लंबी सूची में एक और काला अध्याय है।’

मुसलमानों का बताया युद्ध
इसमें आगे कहा गया है कि इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ भारत का युद्ध नया नहीं है। भारत का युद्ध पहलगाम की घटना से नहीं शुरू हुआ, यह आक्रामकता दशकों से जारी है। भारत और कश्मीर के मुसलमानों ने इतिहास में लंबे समय तक सबसे बुरे प्रकार के उत्पीड़न और अत्याचार सहा है। मोदी सरकार इस्लाम और मुसलमानों को खत्म करने के लिए सैन्य,राजनीतिक, सांस्कृतिक और वैचारिक युद्ध लड़ रही है।’

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...