6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के साथ परमाणु युद्ध कभी भी… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दिया...

भारत के साथ परमाणु युद्ध कभी भी… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दिया भड़काऊ बयान, सैन्य ठिकानों पर हमले का प्लान

Published on

इस्लामाबाद

भारत के हमले में आतंकियों के मारे जाने से तिलमिलाया पाकिस्तान अब भारत को जवाबी कार्रवाई की गीदड़भभकी दे रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को परमाणु युद्ध की बात शुरू कर दी है। भारत के सफलतापूर्वक हमले के बाद आसिफ ने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच गतिरोध लंबा चला तो परमाणु युद्ध की संभावना से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज पर एक साक्षात्कार में जब ख्वाजा आसिफ से हमले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में केवल सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा।

आसिफ ने परमाणु युद्ध की दी धमकी
भारत मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान और पीओके में बड़ी सैन्य कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन में भारत ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 9 आतंकी कैंप तबाह कर दिए थे। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट जियो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘अगर वे (भारत) इस क्षेत्र पर पूर्ण युद्ध थोपते हैं और ऐसे खतरे पैदा होते हैं, जिसमें गतिरोध होता है तो किसी भी समय परमाणु युद्ध छिड़ सकता है।’

आसिफ की नई धमकी
उन्होंने आगे कहा कि अगर वे इस मामले को बढ़ाते हैं, तो अगर युद्ध की संभावना पैदा होती है जिसमें दोनों पक्षों द्वारा परमाणु विकल्प का उपयोग किए जाने के संकेत मिलते हैं तो इसकी जिम्मेदारी भारत पर होगी। आसिफ की परमाणु युद्ध की ताजा धमकी उनके पिछले बयान के उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारत आक्रामकता को कम करता है तो पाकिस्तान तनाव खत्म करने को तैयार है।

इसी इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गीदड़भभकी दी और इसे सैन्य ठिकानों तक सीमित करने की बात कही। इसे बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘हम कभी भी नागरिकों को निशाना नहीं बनाएंगे। हम अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करेंगे। हम इस अंतरराष्ट्रीय टकराव को केवल सैन्य ठिकानों तक ही सीमित रखेंगे।’

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...