9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'शादी खत्म हो गई...' सुनते ही शख्स ने पूर्व पत्नी को गोलियों...

‘शादी खत्म हो गई…’ सुनते ही शख्स ने पूर्व पत्नी को गोलियों से भूना

Published on

नई दिल्‍ली ,

पूर्व पत्नी के मुंह से यह सुनते ही कि शादी खत्म हो चुकी है, एक शख्स ने महिला को गोलियों से छलनी कर दिया. असल में दोनों में पहले पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद महिला ने इमरजेंसी नंबर पर फोन किया. फोन पर वह बता रही थी कि शादी खत्म हो गई है. यह सुनते ही पूर्व पति तैश में आ गया और उसने महिला पर गोली चला दी. बाद में खुद को भी गोली मार ली. यह घटना अमेरिका की है.

रिपोर्ट के मुताबिक, रेबेका एलन (34) और पैट्रिक एलन (33) के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे. रेबेका टेक्‍सास में रहती थीं. एक बार फिर दोनों के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद 27 अक्‍टूबर को पैट्रिक ने पत्‍नी को गोली मार दी.

रेबेका ने 911 इमरजेंसी नंबर पर फोन किया था. पुलिस ने बताया कि वह इमरजेंसी नंबर पर कह रही थी कि शादी टूट चुकी है. जब वह बात कर ही रही थीं, तभी गोलियां चलने की आवाज आई. बताया जा रहा है कि कपल ने हाल में तलाक लिया था.

गोलियां चलने की आवाज के बाद प्रत्‍यक्षदर्शियों ने 911 इमरजेंसी नंबर पर फोन किया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले पैट्रिक ने रेबेका को कई गोलियां मारीं, फिर उसने खुद की भी जीवनलीला समाप्‍त कर ली.

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्‍होंने देखा कि रेबेका की लाश पार्किंग में पड़ी हुई है. वहीं पैट्रिक भी पार्किंग में पड़ा हुआ था. इस शख्‍स ने अपने सिर में गोली मारी थी. दोनों ही लोगों को पास के अस्‍पताल में ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.

पहले भी कई बार झगड़ा सुलझाने पहुंची थी पुलिस
पुलिस ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ हो. इससे पहले भी घरेलू हिंसा को लेकर पुलिस कई बार मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस पब्लिक इनफॉरमेशन अधिकारी ने CBS News को बताया कि पहले जो घटनाएं हुईं, वह इतनी हिंसक नहीं थीं. पहले ज्‍यादातर कॉल आपसी झगड़े को लेकर ही आती थीं. हालांकि, दोनों की डेडबॉडी पोस्‍टमार्टम और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दी गई है. वहीं गोली किसने चलाई और हथियार किसका था, इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है.

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...