7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान की सिर्फ 2 पनडुब्बियां ऑपरेशनल, बाकी खराब… सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

पाकिस्तान की सिर्फ 2 पनडुब्बियां ऑपरेशनल, बाकी खराब… सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

Published on

इस्लामाबाद

भारत से तनाव के बीच सैटेलाइट तस्वीरों से दुश्मन की बहुत बड़ी कमजोरी का खुलासा हुआ है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान की ज्यादातर पनडुब्बियां इस वक्त मरम्मत में हैं। अगर सैटेलाइट तस्वीरों से होने वाला आकलन सही है तो इसका मतलब ये होगा कि अरब सागर में पाकिस्तान की शक्ति काफी कमजोर हो गई है। भारत के विपरीत पाकिस्तान ने अपनी नौसेना को पनडुब्बियों से मजबूत किया है, क्योंकि पनडुब्बी को ट्रैक करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान की ज्यादातर पनडुब्बियां अभी बंदरगाहों पर मरम्मत की प्रक्रिया में हैं।

मार्च 2025 में कराची से ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान की आठ ऑपरेशनल पनडुब्बियों में से सिर्फ 2 ही अभी चालू हैं। बाकी पनडुब्बियां अभी मरम्मत में, या अपग्रेडेशन में फंसी हुई हैं। इन पनडुब्बियों को एक्टिव होने में अभी कई महीनों का वक्त लगने वाला है, जिससे भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की नौसेना की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शिमला समझौता खत्म करने के बाद दोनों देशों के बीच का तनाव काफी बढ़ गया है, लेकिन पाकिस्तान की नौसेना अरब सागर में रणनीतिक बढ़त बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।

पाकिस्तान की बड़ी कमजोरी का खुलासा
दावा किया गया है कि इस साल मार्च, यानि पिछले महीने ही कराची बंदरगाह पर मौजूद इन पनडुब्बियों की सैटेलाइट तस्वीरें ली गई हैं। इन तस्वीरों को अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया जा रहा है। पाकिस्तानी नौसेना की आठ में से पांच ऑपरेशनल पनडुब्बियों में दो अगोस्टा-70 (हशमत श्रेणी) और तीन अगोस्टा-90बी (खालिद श्रेणी) की पनडुब्बियां हैं। इनमें से तीन पनडुब्बियां मेंटिनेंस और अपग्रेडेशन के लिए डॉक पर खड़ी हैं, जबकि दो अगोस्टा-90बी ऑपरेशनल हैं। माना जा रहा है कि अगोस्टा-90बी क्लास की वो पनडुब्बियां, जो पूरी तरह से पानी से बाहर है और उन्हें मरम्मत या आधुनिकीकरण के लिए कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स (केएसईडब्ल्यू) में जमीन पर खड़ा किया गया है।

DefenceOSINT और Covert Shores जैसे प्रतिष्ठित OSINT जैसे स्रोतों ने विश्लेषण के आधार पर बताया है कि पाकिस्तान के कराची स्थित नौसैनिक अड्डे पर मौजूद पनडुब्बियों में से ज्यादातर या तो बिना क्रू के हैं या डॉकयार्ड में रिपेयर मोड में दिख रही हैं। मौजूदा स्थिति में सिर्फ दो Agosta-90B क्लास की पनडुब्बियों को ही एक्टिव रोल में देखा गया है। ये वो ही Agosta क्लास की पनडुब्बी है, जिसे फ्रांस ने 1990 के दशक में पाकिस्तान को बेचा था और जिसे बाद में पाकिस्तान ने खुद अपग्रेड करने की कोशिश की थी, लेकिन अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है। ऐसे में एक्सपर्ट्स इसे भारत के लिए अच्छा मौका मानते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जंग की स्थिति में भारत के लिए ये एक महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं।

भारत के हाथ में बहुत बड़ा मौका
भारतीय नौसेना के पास 16 से ज्यादा पारंपरिक पनडुब्बियां और एक परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी INS अरिहंत है। जबकि पाकिस्तान की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी फ्लीट पहले से ही पुराने प्लेटफॉर्म्स और मेंटेनेंस की समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में यह नया खुलासा पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। पाकिस्तान ने चीन को आठ Type-039A (Hangor-class) पनडुब्बियों का ऑर्डर दिया था, जिनमें से पहली पनडुब्बी को 2024 में पाकिस्तान को सौंपा जाना था। लेकिन टेक्नोलजी में आई दिक्कतों और पाकिस्तान के आर्थिक संकट में फंसे होने की वजह से इनकी डिलीवरी में लगातार रुकावट आ रही है। लिहाजा एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वाकई युद्ध छिड़ ही जाता है तो अरब सागर में भारत की स्थिति काफी मजबूत हो जाती है। पाकिस्तान के समुद्री मार्गों को ब्लॉक करना भारतीय नौसेना के लिए पहले से आसान हो जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि मौजूदा हालात बने रहे, तो पाकिस्तान की नेवल डिटरेंस क्षमता लगभग शून्य रह जाएगी, जो कि किसी भी संभावित संघर्ष में भारी असंतुलन ला सकती है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...