10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ की मौत, क्या भारत के...

पाकिस्तानी वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ की मौत, क्या भारत के एयरस्ट्राइक में गई जान?

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम समझौते से पहले भारत ने दुश्मन के सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमला किया था। इन हमलों में पाकिस्तानी एयरफोर्स बेसों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच पाकिस्तानी वायुसेना के एक स्क्वाड्रन लीडर उस्मान मलिक की मौत हो गई है। यह साफ नहीं हो सका है कि उस्मान मलिक की मौत भारत के हमलों में हुई है, या फिर किसी दूसरे कारण से। हालांकि, पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर स्क्वाड्रन लीडर उस्मान मलिक को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी भी शामिल हैं।

आरिफ अल्वी ने क्या लिखा
आरिफ अल्वी ने लिखा, “स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ ने पीएएफ एयरबेस पर शहादत को गले लगा लिया है। अल्लाह ने इस शहीद को अनंत जीवन प्रदान किया है। अल्हम्दुलिल्लाह! मैं और मेरा पूरा देश शहीद उस्मान यूसुफ और उनके परिवार का आभारी रहेगा। शाबाश, बहादुर, आप भले ही हमारी नज़रों से दूर चले गए हों, लेकिन आपने हमारे दिलों में घर कर लिया है। आपके खून का कर्ज अभी भी बाकी है, जिसे हम जल्द ही चुका देंगे।”

भारत ने पाकिस्तानी एयरबेसों को किया धुआं-धुआं
भारत ने पाकिस्तान द्वारा ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में कई पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला किया है। इनमें 4 प्रमुख एयरबेस भोलारी (जामशोरो), सरगोधा, कामरा (अटॉक) और शाहबाज शामिल हैं। भारत के हवाई हमलों में पाकिस्तानी एयरबेसों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ असत्यापित वीडियो फुटेज में पाकिस्तानी एयरबेसों के रनवे पर गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...