17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका ने दी घुड़की तो घुटनों पर आया पाकिस्‍तान, कर्जजाल में फंसाने...

अमेरिका ने दी घुड़की तो घुटनों पर आया पाकिस्‍तान, कर्जजाल में फंसाने वाले चीन से मांगी राहत

Published on

इस्‍लामाबाद

अमेरिका और अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष के दबाव के बाद आखिरकार पाकिस्‍तान की शहबाज शरीफ सरकार घुटनों पर आ गई है। पाकिस्‍तान की सरकार ने चीन से 2 अरब डॉलर के लोन को एक साल के लिए रोल ओवर करने को कहा है। पाकिस्‍तान ने आईएमएफ को इसकी जानकारी दी है। पाकिस्‍तान ने सऊदी अरब से भी लोन की गुहार लगाई थी। इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्‍तान को दिए चीनी कर्ज पर चिंता जताई थी और कहा था कि शहबाज शरीफ सरकार इसे रीस्‍ट्रक्‍चर करने के लिए बीजिंग से कहे।

पाकिस्‍तानी टीवी चैनल जिओ न्‍यूज के मुताबिक पाकिस्‍तान की सरकार ने चीन से अगले महीने लौटाए जाने वाले दो अरब डॉलर को रोल ओवर करने के लिए कहा है। पाकिस्‍तान अपने विदेशी मुद्रा भंडार को जून महीने के अंत तक 10 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहता है ताकि देश डिफॉल्‍ट होने से बच जाए। इस‍की सूचना उसने आईएमएफ को दी है। यही वजह है कि शहबाज शरीफ आईएमएफ से लेकर यूएई तक से कर्ज की भीख मांग रहे हैं। चीन ने पाकिस्‍तान में कुल 4 अरब डॉलर जमा कराए हैं और अगले कुछ महीने में उसे यह लौटाना था।

पाकिस्‍तान पर चीन का सबसे ज्‍यादा विदेशी कर्ज
पाकिस्‍तान के एक अधिकारी ने दावा किया कि उसे चीन से 2 अरब डॉलर को रोलओवर करने के लिए आश्‍वासन मिला है। हालांकि चीन ने अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है। चीन ने हाल ही में पाकिस्‍तान को 70 करोड़ डॉलर का ताजा लोन दिया है। चीन ने यह लोन ऐसे समय पर दिया है जब पाकिस्‍तान के ऊपर बढ़ते बीजिंग के कर्ज पर पश्चिमी देश गहरी चिंता जता चुके हैं। पाकिस्‍तान के कुल विदेशी कर्ज का 30 फीसदी चीन की ओर से दिया गया है। चीन का यह कर्ज 30 अरब डॉलर की भारी भरकम राशि से ज्‍यादा है।

इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्‍तान के ऊपर बढ़ते चीनी कर्ज पर गहरी चिंता जताई थी। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधिकारी डोनाल्‍ड लू ने कहा था कि चीन कर्ज के बहाने भारत के पड़ोसी देशों पर अपनी नीतियां मानने के लिए दबाव डाल सकता है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका चीन के कर्ज में फंसे भारत के पड़ोसी देशों से बात करेगा ताकि वे चीन के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं लें। अमेरिका के इस बयान के बाद चीन भड़क गया था और उसने पाकिस्‍तानी कर्ज के लिए अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को जिम्‍मेदार ठहराया था। चीन पहले पाकिस्‍तान को कर्ज देने में आनाकानी कर रहा था लेकिन पश्चिमी देशों के दबाव के बाद अब राजी होता दिख रहा है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...