13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकाबुल में दूतावास पर हमले से भड़का पाकिस्तान, तालिबान को जमकर लताड़ा,...

काबुल में दूतावास पर हमले से भड़का पाकिस्तान, तालिबान को जमकर लताड़ा, कहा- सुरक्षा बढ़ाएं

Published on

इस्लामाबाद

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दूतावास पर हुए हमले पर पाकिस्तान भड़का हुआ है। पाकिस्तान सरकार ने हमले को लेकर तालिबान को जमकर खरीखोटी सुनाई है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा है कि हम आशा करते हैं कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार हमारे दूतावास की सुरक्षा पर ध्यान देगी और इस हमले के दोषियों को नहीं बख्शेगी। शुक्रवार को काबुल में तैनात पाकिस्तान के मिशन प्रमुख उबैदुर रहमान निजामनी को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इस हमले में मिशन प्रमुख का एक बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में पाकिस्तान सरकार ने उस गार्ड को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर पेशावर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया था।

पाकिस्तान ने तालिबान को जमकर सुनाया
अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि मुहम्मद सादिक ने शनिवार को अफगान सरकार से हमारे दूतावास और उसके कर्मियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कहा। ट्वीट्स की एक सीरीज में सादिक ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे मिशन के सदस्यों की सुरक्षा है। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, अफगान अंतरिम सरकार को हमारे दूतावास और उसके कर्मियों की सुरक्षा कड़ी करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान के लिए सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजधानी में उनके द्वारा कर्तव्यों का निरंतर और प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के लिए हमारे राजनयिकों की सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन भी प्रदान करेगी।

घायल पाकिस्तानी सैनिक को पेशावर भेजा गया
पाकिस्तानी दूतावास पर हुए हमले में सिक्योरिटी गार्ड इसरार मोहम्मद को तीन गोलियां लगी थी। इनमें से एक गोली उनके सीने को पार कर गई थी। सादिक ने बताया कि सीने पर गोली खाने वाले सिपाही को एक विशेष विमान से कल रात पेशावर के संयुक्त सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने सिपाही की बहादुरी की तारीफ करते हुए उसके जल्द स्वस्थ होने के की कामना की। दूतावास के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि एक अकेला हमलावर घरों की आड़ से छिपकरगोलीबारी शुरू कर दी थी।

तालिबान बोला- कर रहे हैं हमले की जांच
काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि सुरक्षा बलों के दूतावास पहुंचने और चल रही गोलीबारी को रोकने के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस हमले से जुड़ी बाकी की जानकारियां बाद में साझा की जाएगी। तालिबान के अधिकारियों ने अभी तक हमले के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...