29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडूरंड लाइन पर पाकिस्तान ने तालिबान पर की फायरिंग, जवाबी गोलीबारी में...

डूरंड लाइन पर पाकिस्तान ने तालिबान पर की फायरिंग, जवाबी गोलीबारी में कई सैनिकों के मारे जाने का दावा

Published on

काबुल

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद लगातार पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा डूरंड लाइन पर तनाव है। कई बार गोलीबारी हो चुकी है। अब एक बार फिर से गोलीबारी का मामला देखने को मिला है। इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान के डिप्टी प्रवक्ता ने सीमा पर दोनों पक्षों में तनाव और गोलीबारी की पुष्टि की है। हालिया झड़प अफगानिस्तान के पाकटिया प्रांत के दंड पाटन इलाके में देखने को मिली है। पाकिस्तान पर पहले गोलीबारी करने का आरोप लगाया जा रहा है।

अफगानिस्तान के टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक करीमी ने ट्वीट कर कहा, ‘सैद्धांतिक रूप से डूरंड लाइन के करीब सैन्य सुविधाओं से जुड़ा निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन कल पाकिस्तानी सेना ने लाइन के बेहद करीब पोस्ट बनाने की मांग की थी।’ उन्होंने ट्वीट कर आगे कहा, ‘इस्लामिक अमीरात के सदस्य जब उनके पास बातचीत के लिए गए तो पाकिस्तानी सैनिकों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कई लोग मारे गए।’

पाकिस्तानी सैनिकों ने की फायरिंग
करीमी ने आगे ट्वीट किया, ‘पाकिस्तानी पक्ष की फायरिंग के जवाब में इस्लामिक अमीरात के सदस्यों ने फायरिंग की और संभव है कि पाकिस्तानी पक्ष के सैनिक भी इसमें मारे गए हों।’ दोनों पक्षों में हुई हिंसा की जांच की जा रही है। करीमी ने ट्वीट किया, ‘घटना की जांच की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा दिया गया है।’

वीडियो हुआ था वायरल
डूरंड लाइन पर गोलीबारी के साथ ही जुबानी जंग भी चालू रहती है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक तालिबानी और पाकिस्तानी सैनिक के बीच जुबानी जंग चल रही थी। इस वीडियो में तालिबानी कमांडर ने पाकिस्तान के सेना अधिकारियों से कहा, ‘अगर मैं अमेरिका, चीनी या भारतीय लोगों को लाइन के इस ओर लाता हूं और वह अफगानिस्तान के हिस्से में घूमें तो इससे आपको कोई मतलब नहीं होना चाहिए। हम आपके साथ इसलिए संयम दिखा रहे हैं क्योंकि आप लोग मुसलमान हैं। नहीं तो जैसे हम अमेरिका के खिलाफ लड़े वैसे आप से भी लड़ सकते हैं।’

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...