17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का भंडार, लेकिन सामने आई ये बड़ी...

पाकिस्तान को मिला ‘काले सोने’ का भंडार, लेकिन सामने आई ये बड़ी मुश्किल

Published on

नई दिल्ली,

दिवालिया होने के कगार पर खड़े पाकिस्तान को हाल ही में एक बड़ी अच्छी खबर मिली है. पाकिस्तान ने अपने समुद्री क्षेत्र में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार खोजा है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह बदहाल पाकिस्तान की किस्मत बदल देगा. तीन सालों तक चले सर्वे के बाद खोजे गए भंडार को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑयल एंड गैस फील्ड बताया जा रहा है. कच्चे तेल को ‘काला सोना’ भी कहा जाता है.

पाकिस्तान आसमान छूती महंगाई और कर्ज संकट में दबा जा रहा है. चीन जैसे मित्र देशों की मदद के बाद भी उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. आर्थिक बदहाली के बीच राजनीतिक अस्थिरता भी एक बड़ा मुद्दा है. चारों ओर से परेशानियों से घिरा पाकिस्तान आए दिन आतंकवाद का सामना कर रहा है.

क्या नई खोज पाकिस्तान की बदहाल किस्मत बदल पाएगी?
पाकिस्तान को समुद्र की तली में आशा की किरण दिखी है जो भविष्य में उसके आर्थिक संकट को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती है.हालांकि, डॉन न्यूज टीवी से बात करते हुए पाकिस्तान के ऑयल एंड गैस रेगुलेटर के एक पूर्व सदस्य ने कहा कि पाकिस्तान को नई खोज से आशान्वित होना चाहिए लेकिन ऐसा कभी नहीं होता कि किसी रिजर्व में जितने की उम्मीद की जाती है, उतना ही तेल और गैस निकल भी आए.

जब उनसे पूछा गया कि क्या नए भंडार से देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी हो जाएंगी तो उन्होंने कहा कि यह तेल और गैस रिजर्व के आकार और फिर उसके रिकवरी रेट पर निर्भर करेगा.उन्होंने कहा, ‘अगर यह गैस रिजर्व हुआ तो हम जो प्राकृतिक गैस आयात करते हैं, उसे खरीदना बंद कर देंगे. और अगर यह तेल रिजर्व हुआ तो आयातित तेल की जगह हम इसका इस्तेमाल करेंगे.’

ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर पाकिस्तान
पाकिस्तान अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बहुत हद तक आयात पर निर्भर है. साल 2023 में पाकिस्तान ने 17.5 अरब डॉलर का ऊर्जा आयात किया था. पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले 7 सालों में पाकिस्तान के ऊर्जा आयात का बिल दोगुना होकर 31 अरब डॉलर हो जाएगा.पाकिस्तान अपनी जरूरत का 29% गैस, 85% कच्चा तेल, 20% कोयला और 50% एलपीजी आयात करता है.

पाकिस्तान को तत्काल कोई राहत नहीं
पाकिस्तान नए रिजर्व के मिलने से भले ही उत्साहित है लेकिन इसके आगे का रास्ता इतना आसान नहीं है. पाकिस्तान के ऑयल एंड गैस रेगुलेटर के पूर्व सदस्य ने कहा कि पाकिस्तान का सपना इतना जल्दी पूरा होने वाला नहीं है.उन्होंने कहा कि रिजर्व मिल तो गया है लेकिन इसके ड्रिलिंग की प्रक्रिया और फिर तेल या गैस निकालकर उससे राजस्व हासिल करने का रास्ता बेहद जटिल और लंबा है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...