8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनहीं सुधर रहा पाकिस्तान! डिप्टी PM इशाक डार ने पहलगाम हमले के...

नहीं सुधर रहा पाकिस्तान! डिप्टी PM इशाक डार ने पहलगाम हमले के आतंकियों को बताया ‘फ्रीडम फाइटर’

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए हमले के बाद जब आरोप पाकिस्तान पर लगे तब उसने हमले में किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार किया. इसी के साथ पाकिस्तान ने आतंकी हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति अपनी झूठी संवेदना जाहिर की थी. लेकिन अब पाकिस्तान अपने असली रंग में आ गया है. पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने पहलगाम के आतंकियों को “स्वतंत्रता सेनानी” करार दिया है.गुरुवार को राजधानी इस्लामाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए डार ने कहा, ’22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले में हमले करने वाले लोग स्वतंत्रता सेनानी हो सकते हैं.’

पाकिस्तानी मंत्री की यह टिप्पणी आतंकी हमलों के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई के बाद आई है. भारत ने पाकिस्तान के साथ अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है, राजनयिक संबंधों को एकदम सीमित कर दिया है, और सबसे अहम- पाकिस्तान के साथ 1960 से चली आ रही सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है. भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा को भी रद्द कर दिया है.

सिंधु जल संधि को निलंबित करने के मुद्दे पर डार ने कहा, ‘पाकिस्तान में 24 करोड़ लोगों को पानी की जरूरत है… आप इसे रोक नहीं सकते. यह युद्ध की कार्रवाई के समान है. किसी भी निलंबन या अतिक्रमण को स्वीकार नहीं किया जाएगा.’

‘अगर भारत ने हमला किया तो…’
डार ने यह भी चेतावनी दी कि अगर भारत पाकिस्तान को धमकाता है या हमला करता है, तो पाकिस्तान भी उसी तरह से जवाब देगा. उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तान पर सीधा हमला किया गया, तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.’इससे पहले पाकिस्तान की सरकार ने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत नदियों के पानी को रोकने को “युद्ध की कार्रवाई” माना जाएगा.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया, ‘सिंधु जल संधि के अनुसार पाकिस्तान में नदी के पानी को आने से रोकने या मोड़ने और निचले तटवर्ती क्षेत्रों के अधिकारों का हनन करने के किसी भी प्रयास को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा.’

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने दावा किया कि भारत पूरे पाकिस्तान में हमले की योजना बना रहा है. आसिफ ने कहा, ‘उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी. अगर भारत हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाता है, तो भारतीय नागरिक भी सुरक्षित नहीं रहेंगे. यह जैसे को तैसा वाला मामला होगा.’

मंगलवार, 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन घाटी में घातक हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए. मरने वालों में ज्यादातर टूरिस्ट्स थे. यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में सबसे घातक हमला था. प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...