9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों को पाल रहा पाकिस्‍तान... तालिबानी विदेश मंत्री का...

इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों को पाल रहा पाकिस्‍तान… तालिबानी विदेश मंत्री का शहबाज सरकार पर बड़ा हमला

Published on

काबुल:

अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। तालिबानी नेता और अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार में विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा पाकिस्तान की सरकार इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकवादियों को संरक्षण दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आईएसआईएस अफगानिस्तान में मौजूद नहीं है। तालिबानी विदेश मंत्री ने अफगान-कजाख अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के दौरान ये बातें कहीं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खराब होते रिश्ते के बीच तालिबान का ये आरोप काफी अहम है। आईएसआईएस की खुरासान शाखा ने अफगानिस्तान के अंदर कई हमलों को अंजाम दिया है और ये तालिबान को अपना दुश्मन नंबर 1 मानता है।

तीन पड़ोसी देशों पर लगाया आरोप
मुत्ताकी ने कहा, अफगानिस्तान के तीन पड़ोसी देशों ने इस्लामिक स्टेट को उभरने के लिए अनुकूल माहौल तैयार है। उन्होंने कहा, एक देश आतंकी उपलब्ध करातै है, दूसरी उन्हें ट्रेनिंग और फंडिंग के साथ प्रोपेगैंडा में मदद करता है। तीसरा देश इस्लामिक स्टेट को हमला करने में सहायता करता है। मुत्ताकी ने इस बात पर जोर दिया कि कुछ देश शुरू में चरमपंथी समूहों का समर्थन करते हैं लेकिन बाद में इसे वापस ले लेते हैं।

हालांकि, तालिबानी विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में किसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा पाकिस्तान की तरफ साफ है। अफगानिस्तान में हुए आईएसआईएस के हमलों में अधिकांश ताजिक मूल के और पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया है। बीते मार्च महीने में रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया था। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। बाद में रूसी अधिकारियों ने हमलावरों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें ताजिक मूल का बताया गया था। रूसी सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी में सामने आया था कि इस हमले से जुड़े एक शख्स ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रिश्ते इस समय बेहद तनाव भरे दौर से गुजर रहे हैं। इस्लामाबाद का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी के आतंकियों को शरण देती है जो पाकिस्तान में घुसकर सैन्य बलों को निशाना बनाते हैं। इसी आरोप में बीते महीने पाकिस्तानी वायु सेना ने अफगानिस्तान के अंदर एयर स्ट्राइक कर दी थी, जिसके बाद तालिबान ने पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली थी। इसके साथ ही तालिबान सरकार के भारत से रिश्ते बढ़ाने को लेकर भी पाकिस्तान चिढ़ा हुआ है। तालिबान सरकार अफगानिस्तान का अधिकांश व्यापार पाकिस्तान के रास्ते न करके ईरान के चाबहार पोर्ट से कर रही है। चाबहार पोर्ट को भारत ने बनाया है, जो पाकिस्तान को खटक रहा है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...