14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान: इमरान खान के घर वारंट लेकर पहुंची पुलिस, पूर्व पीएम की...

पाकिस्तान: इमरान खान के घर वारंट लेकर पहुंची पुलिस, पूर्व पीएम की हो सकती है गिरफ्तारी

Published on

नई दिल्ली ,

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर पर पुलिस गिरफ्तारी का वारंट लेकर पहुंची है. इस्लामाबाद पुलिस रविवार को तोशखाना मामले में गिरफ्तारी वारंट के साथ पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के जमां पार्क स्थित आवास पर पहुंची. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने 28 फरवरी को संघीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. जियो न्यूज को बताया कि इस्लामाबाद पुलिस पीटीआई प्रमुख को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर में है. सूत्रों के मुताबिक, सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद खान को गिरफ्तार किया जा सकता है.

‘इमरान खान को गिरफ्तार किया तो स्थिति बिगड़ा जाएगी’
पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने गिरफ्तारी की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ कदम उठाती है तो देश में स्थिति और खराब होगी. फवाद ने कहा, “इमरान खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा, मैं इस अक्षम और पाकिस्तान विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें.”

तोशखाना मामले में सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे थे इमरान
बता दें कि बीते 28 फरवरी को कई मामलों में इमरान की पेशी हुई, अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई हुई. कई जगहों से तो उनके लिए राहत रही, लेकिन तोशखाना मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई. कोर्ट ने इमरान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था. असल में 28 फरवरी को इमरान खान को चार अलग-अलग मामलों में पेश होना था. वे बाकी जगह तो सुनवाई के लिए पहुंच गए, लेकिन तोशखाना मामले के दौरान सुनवाई में शामिल नहीं हुए.

एक दिन में कई मामलों में थी इमरान की पेशी
इस मामले में पहले भी इमरान कोर्ट सुनवाई में शामिल नहीं हुए हैं. इसी वजह से कोर्ट इस बार नाराज हो गया और इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया. सुनवाई का दिन इमरान के लिए खुशखबरी और झटका दोनों लेकर आया था. इमरान को विदेशी फंडिंग मामले में पेश होना था, आतंकवाद से जुड़े एक केस में अपनी पेशी देनी थी, हत्या की कोशिश वाले मामले में भी शामिल होना था और तोशखाने केस में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी थी.

आतंकवाद वाले मामले में राहत
पीटीआई चीफ को आतंकवाद वाले मामले में तो राहत मिली, उनकी जमानत याचिका को भी स्वीकार कर लिया गया. इसी तरह विदेशी फंडिंग मामले में भी इमरान की जमानत याचिका को स्वीकार किया गया. लेकिन तोशखाना मामले ने उनकी मुसीबत को बढ़ा दिया.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...