12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, IMF...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, IMF ने एक साथ ठोकी 11 शर्तें, दी बड़ी चेतावनी

Published on

इस्लामाबाद

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के हाथों पिटाई के बाद पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने ऐसा कदम उठाया है, जिससे कंगाली में डूबा पाकिस्तान बड़ी मुश्किल में फंस सकता है। आईएमएफ ने अपने बेलआउट कार्यक्रम की अगली किस्त जारी रखने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि भारत के साथ तनाव योजना के राजकोषीय, बाह्य और सुधार लक्ष्यों के लिए जोखिम को बढ़ा सकता है।

आईएमएफ की क्या हैं शर्तें?
आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने जो 11 शर्तें रखी हैं, उनमें 17.6 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये के नए बजट को संसद की मंजूरी, बिजली बिलों पर कर्ज सेवा अधिभार में वृद्धि और तीन साल से अधिक पुरानी कारों के आयात पर प्रतिबंध हटाना शामिल है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एक्सप्रेस ट्रिब्यून में इस बारे में जानकारी दी है।

भारत के साथ तनाव पाकिस्तान के लिए खतरा
रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएमएफ की शनिवार को जारी स्टाफ लेवल रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अगर जारी रहा या और बिगड़ा तो कार्यक्रम के राजकोषीय, बाह्य और सुधार लक्ष्यों के लिए जोखिम बढ़ सकते हैं। इसमें आगे कहा गया है कि पिछले दो हफ्तों में पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव काफी बढ़ा, लेकिन बाजार की प्रतिक्रिया मामूली रही है। शेयर बाजार ने अपने हाल के अधिकांश लाभ को बरकरार रखा है और स्प्रेड मामूली रूप से बढ़ा है।

आईएमएफ की रिपोर्ट में अगले वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान का रक्षा बजट 2.4 ट्रिलियन रुपये दिखाया गया है, जो 12 फीसदी अधिक है। आईएमएफ के अनुमान की तुलना में शहबाज सरकार ने इस महीने की शुरुआत में भारत के साथ टकराव के बाद 2.5 ट्रलियन या 18 प्रतिशत अधिक बजट आवंटित करने का संकेत दिया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया है कि इन नई 11 शर्तों लगाने के बाद पाकिस्तान के ऊपर आईएमएफ की कुल 50 शर्तें हो गई हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...