13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUN में कश्मीर-कश्मीर कर रहा था पाकिस्तान, भारत ने जमकर लताड़ा

UN में कश्मीर-कश्मीर कर रहा था पाकिस्तान, भारत ने जमकर लताड़ा

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई है. भारत ने पाकिस्तान पर बार-बार झूठ फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान झूठ फैलाने के लिए अपना हताशापूर्ण प्रयास जारी रखता है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा, हम आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. लेकिन पाकिस्तान के एक प्रतिनिधि ने एक बार फिर कश्मीर राग अलाप दिया है. जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, उससे फर्क नहीं पड़ता कि पाकिस्तान इस पर क्या सोचता है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान झूठ फैलाने के लिए बार-बार अपना हताशपूर्ण प्रयास जारी रखता है. पाकिस्तान की बहुपक्षीय मंचों पर अपने झूठ से उस प्लेटफॉर्म की पवित्रता का दुरुपयोग करने की बुरी आदत है. वह ऐसा सहानुभूति के लिए करता है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पाकिस्तान के झूठे दावों पर यह प्रतिक्रिया दी.

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समान प्रतिनिधित्व पर यूएनजीए में जी4 बयान दिया था. उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था कि सुरक्षा परिषद सुधार जितना अधिक समय तक रुका रहेगा, प्रतिनिधित्व में कमी उतनी अधिक होगी जो सुरक्षा परिषद की वैधता और प्रभावशीलता की सबस अहम शर्त है. उन्होंने जी4 देशों- ब्राजील, जर्मनी, जापान और भारत की ओर से यह बयान दिया था.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this