8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-रूस कॉरिडोर से जुड़ेगा पाकिस्‍तान, हिंदुस्‍तान के दुश्‍मन को पुतिन ने दिया...

भारत-रूस कॉरिडोर से जुड़ेगा पाकिस्‍तान, हिंदुस्‍तान के दुश्‍मन को पुतिन ने दिया न्‍योता, चीन का सीपीईसी भी जुड़ेगा?

Published on

इस्‍लामाबाद

भारत और रूस के बीच बन रहे इंटरनैशनल नॉर्थ-साऊथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) से पाकिस्‍तान भी जुड़ेगा। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के न्‍योते पर पाकिस्‍तान ने फैसला किया है कि वह INSTC कॉरिडोर से जुड़ेगा। पाकिस्‍तान ने इसकी सदस्‍यता के लिए प्रक्रिया को शुरू भी कर दिया है। रूस में पाकिस्‍तान के राजदूत खालिद जमाली ने इसकी पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान क्षेत्रीय आर्थिक पार्टनर के नाते इस प्रॉजेक्‍ट से जुड़ रहा है। यह 7200 किमी लंबा मल्‍टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क रूस और उत्‍तरी यूरोप को अजरबैजान और ईरान के रास्‍ते भारत, खाड़ी और अफ्रीकी देशों को जोड़ेगा। इससे समय और पैसे की भारी बचत होगी, वहीं अमेरिकी प्रतिबंधों का भी रूस पर असर नहीं होगा। रूस इसे भारत के साथ दोस्‍ती में गेम चेंजिंग बताता रहा है। विश्‍लेषकों का कहना है कि इससे आने वाले समय में चीन और पाकिस्‍तान का सीपीईसी भी जुड़ सकता है जिसका भारत कड़ा विरोध करता रहा है।

यह कॉरिडोर रेल और रोड दोनों ही तरीकों से इंटरलिंक और इंटरकनेक्‍टेड होगा। पाकिस्‍तानी राजदूत ने कहा कि रूस के साथ गहरे द्विपक्षीय संबंध हैं और एससीओ तथा ब्रिक्‍स प्‍लस जैसे मंचों पर एक-दूसरे को सहयोग कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान ने रूस से 10 लाख टन कच्‍चा तेल आयात किया है और इसे जारी रखना चाहता है। पाकिस्‍तानी राजदूत ने कहा कि ऐतिहासिक सिल्‍क रूट को फिर से शुरू करने के लिए काम चल रहा है और ईरान त‍था अजरबैजान के रास्‍ते रूस को फल भेजा गया है। पाकिस्‍तानी विश्‍लेषकों का कहना है कि इस कॉरिडोर से जुड़ने से पाकिस्‍तान नए बाजार से जुड़ेगा और निवेश का मौका मिलेगा।

भारत का चाबहार पोर्ट चीन के ग्‍वादर को जवाब
पाकिस्‍तान रिसर्च सेंटर के कार्यकारी डायरेक्‍टर खालिद तैमूर का कहना है कि पाकिस्‍तान में पहले ही चाइना पाकिस्‍तान इकनॉमिक कॉरिडोर चल रहा है और अब पाकिस्‍तान के INSTC से जुड़ने से दोनों के बीच ट्रांजिट नेटवर्क और मजबूत हो जाएगा। पाकिस्‍तान के ग्‍वादर में चीन नेवल बेस और विशेष आर्थिक क्षेत्र बना रहा है। ग्‍वादर पोर्ट से कुछ ही किमी की दूरी पर ईरान चाबहार पोर्ट है जो भारत-रूस कॉरिडोर का सबसे अहम हिस्‍सा है। चाबहार पोर्ट को भारत करोड़ों डॉलर खर्च करके विकसित कर रहा है। इसे भारत का चीन के बनाए जा रहे ग्‍वादर पोर्ट को जवाब माना जाता है।

विश्‍लेषकों का कहना है कि अगर सीपीईसी और INSTC आपस में जुड़ते हैं तो भारत की योजना को बड़ा झटका लगेगा। वहीं इससे पाकिस्‍तान को बड़ा फायदा होगा और दोनों ही कॉरिडोर का पूरा फायदा उठा पाएगा। पाकिस्‍तान सीधे भारत के दोस्‍त रूस से जुड़ जाएगा और दोनों के बीच नजदीकी और ज्‍यादा बढ़ जाएगी। भारत रूस से सबसे ज्‍यादा हथियार खरीदता है। यही नहीं इस घटनाक्रम से पाकिस्‍तान का भूराजनीतिक महत्‍व भी काफी बढ़ जाएगा। यह वही सीपीईसी है जो पीओके से होकर गुजरता है और इसी वजह से भारत इसका खुलकर विरोध करता है।

पाकिस्‍तान की राह नहीं होगी आसान
विश्‍लेषकों का यह भी कहना है कि पाकिस्‍तान के रूसी INSTC में शामिल होने से अमेरिका भड़क सकता है। इसके अलावा अफगानिस्‍तान और ईरान में आतंकी घटनाएं भी पाकिस्‍तान की राह मुश्किल कर सकती हैं। रूस और ईरान के बीच रेलमार्ग को बनाने पर काम चल रहा है और तेहरान इस पर करोड़ों डॉलर खर्च कर रहा है। पाकिस्‍तान और रूस में बढ़ती दोस्‍ती के बीच कई विश्‍लेषक यह भी कह रहे हैं कि पुतिन आने वाले समय में ब्रिक्‍स की सदस्‍यता को भी अपना सपोर्ट दे सकते हैं। चीन पहले ही पाकिस्‍तान के पक्ष में खड़ा है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...