11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान के आगे पाकिस्‍तानी सेना ने टेके घुटने, अफगानों से बातचीत के...

तालिबान के आगे पाकिस्‍तानी सेना ने टेके घुटने, अफगानों से बातचीत के लिए गिड़गिड़ाए शहबाज

Published on

इस्‍लामाबाद

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्‍तान आतंकियों और बलूच विद्रोहियों के हमले से बेहाल पाकिस्‍तानी सेना ने ऐलान किया था कि अब वह ‘खेल के नियम बदलने जा रही है।’ पाकिस्‍तान के विश्‍लेषकों के मुताबिक पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता का इशारा था कि वह अब अफगानिस्‍तान के अंदर हमले करेगी। इस बीच डूरंड लाइन पर भी तोरखम सीमा पर कई दिनों तक जोरदार गोलाबारी हुई। तालिबानी सेना ने सीमा पर पाकिस्‍तानी सेना की कई चौकियों को उड़ा दिया। इस तनाव के बाद अब पाकिस्‍तान की सेना समर्थित शहबाज सरकार को अक्‍ल आ गई है। पाकिस्‍तान सरकार ने ऐलान किया है कि वह तालिबान के साथ टीटीपी के खतरे को लेकर बातचीत करेगी।

पाकिस्‍तान के डेप्‍युटी पीएम इशाक डार ने सोमवार को एक बैठक के बाद तालिबान के साथ बातचीत का ऐलान किया। पाकिस्‍तानी नेता ने कहा कि तालिबान के साथ कूटनीति और बातचीत के जरिए आतंकियों को शरण देने के मुद्दे को सुलझाया जाएगा। इस बैठक में अफगानिस्‍तान के लिए पाकिस्‍तान के विशेष प्रतिनिधि राजदूत महमूद सादिक ने अपनी हालिया काबुल यात्रा की जानकारी दी। माना जा रहा है कि टीटीपी के मुद्दे पर तालिबान ने पाकिस्‍तान की मांग नहीं मानी तो इस्‍लामाबाद की सरकार अब उसे मनाने में जुट गई है।

तालिबान के आगे झुकी पाक आर्मी
टीटीपी आतंकियों को लेकर पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। पाकिस्‍तान का आरोप है कि उसके खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत और बलूचिस्‍तान प्रांत में हमले जो आतंकी कर रहे हैं, उन्‍हें अफगानिस्‍तान में शरण मिली हुई है। मजेदार बात यह है कि पाकिस्‍तान की सरकार ने तालिबान के साथ बातचीत को लेकर जो बयान जारी किया है, उसमें कहीं भी टीटीपी और सीमापार आतंकवाद के मुद्दे का जिक्र तक नहीं है। माना जा रहा है कि इसके जरिए तालिबान को मनाने की कोशिश की गई है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...