9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडेन के खतरनाक देश बताने पर भड़की पाकिस्तानी सेना, दिया जवाब

बाइडेन के खतरनाक देश बताने पर भड़की पाकिस्तानी सेना, दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइ़डेन के पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देशों में से एक बताने के बाद से ही पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है. इस मामले में मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने बयान भी जारी किया है. पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति होने के नाते, पाकिस्तान ने परमाणु सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमावली के अनुरूप सभी जरूरी कदम उठाए हैं.

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग की ओर से यह बयान रावलपिंडी में 252वें कोर कमांडर्स सम्मेलन के दौरान दिया गया. इस सम्मेलन की अध्यक्षता पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने की थी. रावलपिंडी में हुए सम्मेलन में सेना की ओर से जारी बयान में कहा कि गया कि फोरम ने पाकिस्तान की मजबूत परमाणु कमान और देश की रणनीतिक संपत्ति से सबंधित सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह विश्वास जताया है.

पाकिस्तान की सेना की ओर से यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के हाल ही में दिए तीखे बयान के बाद आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बताया था. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पास बिना किसी सामंजस्य के ही परमाणु हथियार हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस बयान के बाद ही पूरे विश्व में हड़कंप मच गया. कुछ ही समय पहले साउथ एशिया में पाकिस्तान को अपना खास सहयोगी बताने वाले अमेरिका की ओर से इस तरह की टिप्पणी की पाकिस्तान को भी उम्मीद नहीं थी.

शहबाज शरीफ ने दिया था जो बाइडेन का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी जवाब दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जो बाइडेन के इस बयान को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया.पाकिस्तान के पीएम ऑफिस की ओर से बताया गया कि पिछले कई सालों में पाकिस्तान सबसे जिम्मेदार परमाणु देश साबित हुआ है. पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को टेक्निकल रूप से पूरी तरह सुरक्षित और कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से चलाया जाता है.

जो बाइडेन के बयान के बाद अब नरम भी हुआ अमेरिका
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तीखी टिप्पणी के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान के प्रति नरमी दिखाई है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि पाकिस्तान की प्रतिबद्धता और परमाणु हथियार सुरक्षित करने की क्षमता को लेकर अमेरिका पूरी तरह आश्वस्त है.

विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि अमेरिका ने हमेशा एक सुरक्षित और समृद्ध पाकिस्तान को अमेरिकी हितों के लिए जरूरी माना है. इसके साथ ही पाकिस्तान का पिछले लंबे समय से जो सहयोग मिल रहा है, उसे भी अमेरिका महत्व देता है.

इमरान खान ने भी दिया था बाइडेन को जवाब
जो बाइडेन के बयान पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी निशाना साधा था. इमरान खान ने इस बयान को लेकर दो सवाल पूछते हुए कहा कि किस सूचना के आधार पर पाकिस्तान की परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिका इस अनुचित निष्कर्ष पर पहुंचा ? इमरान ने आगे कहा कि जबकि पीएम रहते हुए उन्हें पता था कि पाकिस्तान के पास सबसे सुरक्षित परमाणु कमान और नियंत्रण प्रणाली है. वहीं इमरान खान ने जो बाइडेन को घेरते हुए दूसरे सवाल को लेकर कहा कि पाकिस्तान ने कब आक्रामकता दिखाई, जबकि दुनियाभर में हो रही जंगों में अमेरिका शामिल रहता है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...