8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी सेना पीछे हटने वाली नहीं… भारत से तनाव पर मुनीर के...

पाकिस्तानी सेना पीछे हटने वाली नहीं… भारत से तनाव पर मुनीर के प्रवक्ता की बौखलाहट, दी युद्ध तेज करने की गीदड़भभकी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की सेना की ओर से कहा गया है कि वह भारत के साथ तनाव कम करने की कोई कोशिश नहीं कर रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान ने माना है कि उनकी जमीन पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुई कार्रवाई में काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार को कहा है कि हमारी ओर से तनाव कम करने की कोशिश नहीं होगी। हम अपनी ओर से कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को नुकसान उठाना चाहिए, क्योंकि भारत ने हमारी तरफ नुकसान किया है। चौधरी के बयान से माना जा रहा है कि पाक आर्मी की ओर से आने वाले दिनों में भारत पर बड़े हमले की कोशिश हो सकती है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी पाक आर्मी के जैसा ही बयान शुक्रवार को दिया है। आसिफ ने कहा है कि अब भारत के साथ पूर्ण युद्ध (फुल स्केल) के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। आसिफ ने कहा है कि पहले हमारी कोशिश थी कि हालात ज्यादा ना बिगड़ें लेकिन अब हम तनाव कम करने पर काम नहीं कर रहे हैं। अब इसमें कोई शक नहीं रहना चाहिए कि जंग दस्तक दे चुकी है।

एक्सपर्ट भी दे रहे चेतावनी
किंग्स कॉलेज लंदन की सीनियर फेलो आयशा सिद्दीक ने भी पाकिस्तान और भारत के बीत तनाव बढ़ने को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर देश की शहबाज शरीफ के मुकाबले ज्यादा रणनीतिक फैसलों को नियंत्रित करते हैं। असीम मुनीर का स्वभाव भी युद्धोन्मादी किस्म का है। ऐसे में इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि वह देश को युद्ध में झोंक सकते हैं।

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ा हुआ है। पहलगाम के बाद भारत की ओर से 6 और 7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला करते हुए कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तान भी जवाबी हमले की गीदड़भभकी दे रहा है।

पाकिस्तान की सेना ने एलओसी पर लगातार फायरिंग की है, जिसका निशाना बॉर्डर इलाके में रहने वाले आम लोग बने हैं। पाकिस्तानी सेना ने भारत के पंजाब और कश्मीर में कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन उनके हमले भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिए। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से युद्ध बढ़ाने की बात कही जा रही है।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...