15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के डोभाल डॉक्ट्रिन पर पाकिस्तानी सेना, तालिबान के खिलाफ शुरू किया...

भारत के डोभाल डॉक्ट्रिन पर पाकिस्तानी सेना, तालिबान के खिलाफ शुरू किया सर्जिकल स्‍ट्राइक प्‍लान, पाकिस्तानी विश्लेषक ने बताया

Published on

इस्लामाबाद:

तालिबान के साथ युद्ध जैसे हालात के बीच अब पाकिस्तानी सेना अब भारतीय एनएसए अजीत डोभाल वाले सिद्धांत पर काम कर रही है। वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार और विश्लेषक नजम सेठी ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनरल असीम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने भी भारत से अजीत डोभाल वाली रणनीति अपना ली है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नाम पर बने इस सिद्धांत में दुनिया भर में छिपे भारत के दुश्मनों का सफाया शामिल है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक भारत ने इसी रणनीति के तहत की थी।

पाकिस्तान के एक टीवी न्यूज कार्यक्रम में बोलते हुए नजम सेठी ने कहा कि पाकिस्तान ने डोभाल सिद्धांत का इस्तेमाल अफगानिस्तान में छिपकर रह रहे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के नेताओं के खिलाफ किया है। सेठी ने कहा कि आज पाकिस्तान सेना अफगानिस्तान के अंदर घुसकर टीटीपी के नेताओं को मार रही है। पाकिस्तान वायु सेना टीटीपी के ठिकानों पर बम गिरा रही है।

भारत वाली रणनीति पर पाकस्तान
सेठी ने दावा किया पाकिस्तान ने टीटीपी के नेताओं को चुन-चुनकर मारने का फैसला किया है। ये रणनीति पाकिस्तान से भारत से उठाई है। भारत ने पाकिस्तान में रह रहे कश्मीरी (अलगाववादी) नेताओं और जेहादी (आतंकवादी) नेताओं को चुन-चुनकर मारा है। उन्होंने हाल ही में आए वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का भी जिक्र किया, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) पाकिस्तान के अंदर भारत विरोधियों की हत्या कराई थी।

डोभाल डॉक्ट्रिन पर हो रहा अमल
नजम सेठी ने कहा कि भारत का डोभाल डॉक्ट्रिन पाकिस्तान ने भी अपना लिया है और अब हम भी उसी तरह तरह पाकिस्तान तालिबान के नेताओं को चुन-चुनकर मार रहे हैं। दूसरा एक और काम पाकिस्तान ने भारत की तरह किया है। सेठी ने कहा कि जिस तरह भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, उसी तरह हमने भी अफगानिस्तान के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया और उनके लोगों को मार दिया।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...