8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान के आगे बेबस पाकिस्तानी सरकार, लड़कियों का जीना हुआ दुश्वार

तालिबान के आगे बेबस पाकिस्तानी सरकार, लड़कियों का जीना हुआ दुश्वार

Published on

गिलगित

अफगानिस्तान पर शासन स्थापित करने के बाद तालिबान अब पाकिस्तान में भी अपनी पकड़ बना रहा है। गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में तालिबान के आगे पाकिस्तानी सरकार बेबस नजर आ रही है। तालिबान और उसके शरिया कानून को मानने वालों ने यहां लड़कियों का जीना दुश्वार कर दिया है। वे स्कूल जाने को तरस रही हैं। पाकिस्तान की बेहूदा नीतियों के बीच, गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में तालिबान के बढ़ते प्रभाव को देखा गया है। गिलगित-बाल्टिस्तान के दियामेर जिले में लड़कियों के एक स्कूल को अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने मंगलवार तड़के आग के हवाले कर दिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि आगजनी करने वालों ने ड्यूटी पर तैनात स्कूल गार्ड को किडनैप कर लिया और फिर स्कूल में आग लगा दी।

इस स्कूल में कुल 68 छात्राएं पढ़ती हैं। कई महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस हमले का विरोध किया है और जीबी सरकार से त्वरित प्रतिक्रिया की मांग की। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) महिला विंग की उपाध्यक्ष और शिक्षा की संसदीय सचिव, जीबी सुराया जमां ने हमले की निंदा की और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा से दूर रखने की साजिश रचने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शब्बीर अहमद कुरैशी (डायमर यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष) के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस घटना का विरोध किया है। उन्होंने दोषियों को पकड़ने में निष्क्रियता के लिए सरकार की आलोचना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि 2018 में बदमाशों ने जिले भर में 13 कन्या विद्यालयों को आग के हवाले कर दिया था लेकिन उस समय भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

लोकल मीडिया के मुताबिक, तालिबान से जुड़े एक समूह (मुजाहिदीन गिलगित-बाल्टिस्तान और कोहिस्तान) ने स्कूल में आग लगाई थी। तालिबान महिलाओं की किसी भी प्रगतिशील गतिविधियों के खिलाफ है। तालिबान शरिया कानून को मानता है और अपनी प्रासंगिकता दिखाने के लिए इस तरह के हिंसक कार्य करता है। अफसोस की बात यह है कि पाकिस्तान प्रशासन भी इस पर लगाम लगाने में नाकाम रहा है। हाल के दिनों में लड़कियों के संस्थानों और आयोजनों पर हमले बढ़े हैं जो तालिबान के बढ़ते प्रभाव और उसके अनुयायियों की हिंसक मानसिकता को दर्शाता है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि पिछले महीने, तालिबान आतंकवादियों के एक समूह ने गिलगित-बाल्टिस्तान के वरिष्ठ मंत्री कर्नल ओबैदुल्ला का अपहरण कर लिया था और उन्हें बंधक बनाए रखा। उन्होंने ऐसा गिलगित-बाल्टिस्तान में आयोजित बालिका खेल उत्सव को रोकने के लिए किया। मंत्री को किडनैप पर तालिबानी आतंकी लोगों के अंदर अपनी दहशत फैलाना चाहते थे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...