14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमेरे साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव कर रहे पाकिस्तान के आर्मी चीफ... इमरान...

मेरे साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव कर रहे पाकिस्तान के आर्मी चीफ… इमरान बोले- मैं घुटने तो नहीं टेकने वाला!

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें यह महसूस हो रहा है कि पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। लाहौर में पत्रकारों से बात करते हुए इमरान ने कहा कि सेना यह नहीं समझ रही है कि राजनीतिक क्या होती है। हाल ही में इमरान इस्लामाबाद से लौटे हैं जहां उन्हें तीन मामलों में जमानत मिली है। पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और इमरान खान लगातार शहबाज सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तानी देश में सत्ता परिवर्तन की ‘साजिश’ की कीमत चुका रहे हैं।

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, इमरान ने कहा कि उनकी ‘सेना से कोई लड़ाई नहीं है’ और वह देश की भलाई के लिए सेना से बात करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘हालांकि अगर कोई सोचता है कि मैं उनके आगे घुटने टेक दूंगा, तो ऐसा नहीं हो सकता। अगर कोई बात करने में दिलचस्पी नहीं रखता है तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता हूं।’ अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के मामलों पर इमरान ने कहा कि मेरे और मेरी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले साबित नहीं किए जा सकते।

‘शक है तो खुद जांच करें आर्मी चीफ’
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर आर्मी चीफ को उनकी ईमानदारी पर इतना शक है तो उन्हें खुद इस मामले की जांच करनी चाहिए। उन्हें पता चलेगा कि ‘मैं वास्तव में किसी भी भ्रष्टाचार का दोषी नहीं हूं।’ इमरान ने कहा कि देश के लिए उसकी सेना का शक्तिशाली होना ‘बहुत जरूरी’ है। अपने लिए जान का खतरा बताते हुए खान ने कहा कि जिन्हें उनकी रक्षा करनी चाहिए थी, वे ही उन्हें खतरे में डाल रहे हैं। इस बातचीत में एक बार फिर उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ बाजवा पर निशाना साधा।

इमरान पर बरसे पाकिस्तानी वित्त मंत्री
दूसरी ओर पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को इमरान खान को देश के संभावित डिफॉल्ट के बारे में ‘फर्जी खबर’ फैलाने के लिए निशाना साधा। डार ने 22 करोड़ लोगों के देश को डिफॉल्ट के कगार पर धकेलने के लिए पिछली पीटीआई सरकार को दोषी ठहराया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार डार ने गुस्से में कहा, ‘मेरा प्रेशर आज इमरान खान के लिए रियलिटी चेक होगा।’ पीटीआई नेता ने एक दिन पहले रुपए के 285.09 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर गिरने के बाद सरकार पर हमला बोला था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...