12.7 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की गीदड़भभकी, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के...

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की गीदड़भभकी, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के सामने किया प्रदर्शन

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान पहलगाम हमले के बाद अब सीनाजोरी पर उतर आया है। पहले तो उसने भारत को युद्ध की धमकियां दी और अब उसके मुठ्ठी भर पिट्ठुओं ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान जमकर भारत विरोधी नारेबाजी भी की गई। यह सब भारतीय उच्चायोग के प्रवेश द्वार के बिलकुल नजदीक और पाकिस्तानी पुलिस की मौजूदगी में किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनकर प्रदर्शनकारियों को देखती रही और उनके खिलाफ कोई भी एक्शन लेने से परहेज किया।

भारत में भी विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली में भी पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान उच्चायोग के पास 500 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और पड़ोसी देश के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर भारत में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता भी शामिल थे। साथ ही ‘एंटी-टेरर एक्शन फोरम’ जैसे कई सामाजिक संगठनों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उच्चायोग से करीब 500 मीटर की दूरी पर अवरोधक लगाए गए हैं और प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक दिया गया।

भारत ने G20 देशों को दी हमले की जानकारी
भारत ने गुरुवार को लगभग सभी जी20 सदस्य देशों के राजनयिकों और अपने रणनीतिक साझेदारों को पहलगाम आतंकी हमले और सीमा पार आतंकवाद से इसके संबंध के बारे में जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने राजनयिकों को मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘‘ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने’’ की दृढ़ नीति के बारे में भी बताया।

पीएम मोदी बोले- आतंकियों को कल्पना से परे सजा देंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों और इसकी साजिश रचने वालों को ‘‘उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने’’ का संकल्प जताते हुए कहा कि अब आतंकियों की ‘‘बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने’’ का समय आ गया है। मोदी ने बिहार के मधुबनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। उन्होंने अपने भाषण में कुछ बातें अंग्रेजी में भी कहीं, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘मित्रों, आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को बता देना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे। आतंकवाद कभी भारत का मनोबल नहीं तोड़ पाएगा।’’

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...