11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटूटते तारों की तरह गिर रहे थे प्लेन के टुकड़े... जब आसमान...

टूटते तारों की तरह गिर रहे थे प्लेन के टुकड़े… जब आसमान में कलाबाजी दिखाते हुए टकराए दो विमान

Published on

नई दिल्ली,

सेंट-डिजियर एयरबेस के ऊपर आसमान में दो फ्रांसीसी सैन्य विमान कलाबाजियां दिखाते हुए आपस में टकरा गए. इसके बाद दोनों प्लेन कई टुकड़ों में बंटकर धरती पर ऐसे गिरते दिखाई दिए, जैसे उल्का पिंडों की बारिश हो रही हो. यह भयावह दुर्घटना मंगलवार दोपहर को हुई.अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, दुर्घटना के दौरान को दोनों ही विमान के पायलट प्लेन से इजेक्ट हो गए थे और पैराशूट के जरिए धरती पर सुरक्षित नीचे उतर गए.

प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुआ हादसा
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर 15:40 बजे एयर बेस 113 के पास एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुई. इसमें 7 अल्फा जेट शामिल थे. सभी पैट्रोइल डी फ्रांस एयरशो के लिए अभ्यास कर रहे थे. इस दौरान दो विमान आपस में टकरा गए.

दो विमानों की हुई एक दूसरे से टक्कर
सोशल मीडिया एक्स पर हादसे का फुटेज शेयर किया गया है. इसमें पांच विमानों को लाल, सफेद और नीले रंग का धुआं छोड़ते हुए आसमान में उड़ते हुए दिखाया गया है, जबकि दो विमान पीछे छूट जाते हैं और कुछ देर के लिए एक-दूसरे को छूते हुए टुकड़ों में बंट जाते हैं और नीचे गिरते हुए दिखाई देते हैं.

अलग-अलग जगह गिरे प्लेन के मलबे
पावर्स टेलीविजन के अनुसार, एक जेट विमान सेंट-डिज़ियर में कैलिन साइलो में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा और माना जाता है कि दूसरा विमान नहर में जाकर गिर गया. विमान से बाहर निकलने के बाद दोनों पायलट और एक यात्री होश में आ गए थे.

फ्रांस ने की है घटना की पुष्टि
फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू ने एक बयान में दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आपातकालीन ऑपरेशन शुरू है और आंतरिक मंत्रालय और सशस्त्र बल मंत्रालय द्वारा समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...