9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रूडो से ज्यादा टेंशन बढ़ाएंगे पियरे पोइलिवरे! कनाडा के PM बने तो...

ट्रूडो से ज्यादा टेंशन बढ़ाएंगे पियरे पोइलिवरे! कनाडा के PM बने तो भारतीय छात्रों को हो सकते हैं 5 ‘नुकसान’

Published on

जस्टिन ट्रूडो ने लेबर पार्टी के नेता और देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जैसे ही पार्टी उनके विकल्प की तलाश कर लेगी, वैसे ही वह पद छोड़ देंगे। ट्रूडो के कार्यकाल को विदेशी वर्कर्स और स्टूडेंट्स उनकी खराब इमिग्रेशन नीतियों के लिए याद रखेंगे। फिलहाल कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के विकल्प की चर्चा चल रही है। इस रेस में सबसे आगे कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे चल रहे हैं।

पियरे पोइलिवरे ने इमिग्रेशन सिस्टम में बड़े बदलाव का वादा भी किया है। वह लगातार कहते आए हैं कि कनाडा के इमिग्रेशन सिस्टम में बदलाव की जरूरत है। दिसंबर में, उन्होंने ट्रूडो सरकार द्वारा इमिग्रेशन के प्रबंधन की आलोचना की थी। उन्होंने खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय छात्रों और कम वेतन वाले अस्थायी विदेशी कामगारों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर पियरे पोइलिवरे कनाडा के नए प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारतीय छात्रों पर क्या असर होगा।

कनाडा आने वाले लोगों की संख्या सीमित करना
देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर अगर पियरे पोइलिवरे को चुना जाता है, तो वह कनाडा में होने वाले इमिग्रेशन को कम कर सकते हैं। उन्होंने जो प्रस्ताव दिया है, उसमें कहा गया है कि इमिग्रेशन की दर को आवास, स्वास्थ्य सेवा और नौकरी की उपलब्धता के आधार पर सीमित किया जाएगा। इससे विदेशी छात्रों को मिलने वाले स्टडी परमिट में कमी देखने को मिलेगी। जिस वजह से कनाडा में पढ़ने के लिए एडमिशन और परमिट लेना छात्रों के लिए मुश्किल हो जाएगा।

वर्क प्रोग्राम में बदलाव करना
पियरे पोइलिवरे को अगर कनाडा की कमान मिलती है, तो वह विदेशी वर्कर्स के लिए चलाए जाने वाले वर्क प्रोग्राम को बदल सकते हैं। उनका मानना है कि कनाडा में लोगों की नौकरियों को विदेशी वर्कर्स छीन नहीं सकते हैं, इसलिए वह वर्क प्रोग्राम के नियम कड़े कर सकते हैं। ऐसा होने पर विदेशी छात्रों के लिए कैंपस के बाहर पार्ट-टाइम जॉब करना मुश्किल हो जाएगा। विदेशी छात्र अपनी पढ़ाई और रहने का खर्च पार्ट-टाइम जॉब के जरिए ही निकालते हैं।

इंटरनेशनल स्टूडेंट प्रोग्राम में कड़ाई
पियरे पोइलिवरे ने वादा किया है कि वह इंटरनेशनल स्टूडेंट प्रोग्राम में होने वाली गड़बड़ियों को दूर करेंगे। इन प्रोग्राम के जरिए ही विदेशी छात्र कनाडा में पढ़ने आते हैं। कनाडा में विदेशी छात्रों को एडमिशन देने का काम कुछ ही संस्थान करते हैं, जिन्हें ‘डेजिगनेटेड लर्निंग इंस्टीट्यूशन’ (DLIs) कहा जाता है। उनके कार्यकाल में DLIs की निगरानी बढ़ सकती है। इसका असर प्राइवेट या कम नियमों वाले कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों पर पड़ सकता है।

छात्रों के लिए PR हासिल करना हो सकता है कठिन
अगर पियरे पोइलिवरे संसाधनों के आधार पर इमिग्रेशन को बढ़ावा देते हैं, तो इसका असर परमानेंट रेजिडेंसी (PR) पर भी दिखेगा। ग्रेजुएशन के बाद अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए PR के रास्ते कम हो सकते हैं। पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट प्रोग्राम (PGWP) के तहत छात्रों को स्टडी परमिट से वर्क परमिट या PR का दर्जा पाने में मुश्किल हो सकती है। वैसे भी कनाडा PR की संख्या हर साल कम कर रहा है।

परमिट हासिल करने का खर्च बढ़ना
इमिग्रेशन पर सीमा और सख्त नियमों की वजह से विदेशी छात्रों के लिए कनाडा में उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ सकती है। उन्हें प्रशासनिक बाधाओं, लंबे प्रोसेसिंग टाइम या परमिट हासिल करने या रिन्यू करने के लिए ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है। इस वजह से उनका कनाडा में रहकर पढ़ना भी खर्चीला हो सकता है। (Pexels)

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...